भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के भीमनगर नाका पार्टी के जवानों ने पकड़ा

अंधेरे का फायदा उठा तस्कर फरार वीरपुर : गुप्त सूचना के आधार पर सीमा पर तैनात 45 वीं बटालियन एसएसबी के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय तस्करों से हिरण की खाल व सींग बरामद की. गुरुवार की अहले सुबह जिले के भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र स्थित उक्त बटालियन के बी कंपनी भीमनगर नाका पार्टी के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय […]

अंधेरे का फायदा उठा तस्कर फरार

वीरपुर : गुप्त सूचना के आधार पर सीमा पर तैनात 45 वीं बटालियन एसएसबी के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय तस्करों से हिरण की खाल व सींग बरामद की. गुरुवार की अहले सुबह जिले के भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र स्थित उक्त बटालियन के बी कंपनी भीमनगर नाका पार्टी के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय पीलर संख्या 207/3 के पास नेपाल से भारतीय प्रभाग में प्रवेश कर रहे तस्करों से हिरण की खाल व सींग को बरामद किया गया. जवानों ने बताया कि अंधेरे का फायदा उठा कर तस्कर भागने में सफल रहे.
बरामद की गयी सामग्री की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों में बतायी जा रही है. इस बाबत सेनानायक राम अवतार भालोठिया ने बताया कि बरामद किये गये हिरण की खाल और सींग को वन विभाग के हवाले किया जायेगा. नाका पार्टी के जवानों में तिलक राज, गगन यादव आिद मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >