स्टूडेंट योजना के तहत मिला चार लाख का ऋण

सुपौल : जिला मुख्यालय स्थित संचालित डीआरसीसी केंद्र पर बुधवार को डीएम बैद्यनाथ यादव ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत जिले के राघोपुर प्रखंड के परसरमा निवासी छात्र निर्मल कुमार को चार लाख का चेक प्रदान किया गया. मौके पर डीएम ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वर्तमान समय […]

सुपौल : जिला मुख्यालय स्थित संचालित डीआरसीसी केंद्र पर बुधवार को डीएम बैद्यनाथ यादव ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत जिले के राघोपुर प्रखंड के परसरमा निवासी छात्र निर्मल कुमार को चार लाख का चेक प्रदान किया गया. मौके पर डीएम ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में समुचित तरीके से व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करना छात्र व अभिभावकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था. लेकिन सरकार की पहल से अब छात्र अपनी प्रतिभाओं को निखार पायेंगे. डीएम ने कहा कि छात्रों के हित व उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिले इसे लेकर सरकार ने सात निश्चय में स्टूडेंट क्रेडिट कार्य योजना के तहत चार लाख रुपये बतौर ऋण की सुविधा मुहैया करा रही है.

डीआरसीसी के नोडल पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत कार्यालय को कुल 96 आवेदन प्राप्त हुआ है. थर्ड पार्टी एजेंसी द्वारा आवेदन के जांचोपरांत 27 आवेदन बैंक शाखा को भेजा गया. जहां बैंक शाखा द्वारा 12 आवेदनों को स्वीकृत किया गया है. श्री कुमार ने बताया कि नौ आवेदन प्रक्रियाधीन है. जबकि छह आवेदन कर्ताओं के खाता दूसरे जिले के बैंक शाखा में संचालित है. श्री कुमार ने बताया कि उक्त आवेदकों को सूचना भेजी गयी है कि वे अपने खाता को आवेदन जमा किये जिले में स्थानांतरण करवा ले. ताकि उन्हें योजना के लाभ से लाभान्वित करायी जा सके. बताया कि बुधवार को लाभ पाने हेतु एक छात्र डीआरसीसी कार्यालय पहुंचे थे. जिन्हें योजना का लाभ उपलब्ध कराया गया. मौके पर योजना एवं लेखा के डीपीओ अमरभूषण, प्रबंधक प्रेम प्रकाश दिवाकर, सहायक प्रबंधक राम बाबू दास, डॉ विजय कुमार यादव, संतोष कुमार साह, अनूप आनंद, आईटी पर्यवेक्षक सुप्रभात चंद्रा सहित एसडब्लूओ, एमपीए व अन्य
उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >