लगान नहीं चुकाने पर नीलाम होगी जमीन

छातापुर : व्यावसायिक लगान व मालगुजारी बकाया वसूली को लेकर अंचल कार्यालय ने सख्त रूख अख्तियार कर लिया है. वर्षों से चल रहे बकाया की वसूली को लेकर अंचल कार्यालय ने सैकड़ों ऐसे भू-स्वामी को नोटिस भेजा है, जिसमें 15 दिनों के अंदर बकाया राशि का भुगतान करने की चेतावनी दी गयी है. नोटिस के […]

छातापुर : व्यावसायिक लगान व मालगुजारी बकाया वसूली को लेकर अंचल कार्यालय ने सख्त रूख अख्तियार कर लिया है. वर्षों से चल रहे बकाया की वसूली को लेकर अंचल कार्यालय ने सैकड़ों ऐसे भू-स्वामी को नोटिस भेजा है, जिसमें 15 दिनों के अंदर बकाया राशि का भुगतान करने की चेतावनी दी गयी है. नोटिस के अनुसार निर्धारित तिथि तक भुगतान नहीं करने वाले भू-स्वामियों को नीलामी पत्र भेज कर उनकी जमीन को नीलामी करने की कार्रवाई की जायेगी. इस बाबत अंचलाधिकारी लाला प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि छातापुर अंचल को सालाना एक करोड़ 38 लाख रुपये के राजस्व की वसूली का लक्ष्य मिला है.

जिसमें अबतक मात्र 26 प्रतिशत ही वसूली हो पायी है. सैकड़ों ऐसे भू-स्वामी हैं, जिन्होंने वर्ष 1988 के बाद से मालगुजारी रसीद नहीं कटवाया है. हल्का कर्मचारियों के माध्यम से भू-स्वामियों से भुगतान का तगादा भी किया गया, लेकिन भू-स्वामी भुगतान की बात को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. भुगतान नहीं करने वाले भू-स्वामी को बकाया राशि में 12 प्रतिशत ब्याज जोड़ कर नीलाम पत्र भेजा जायेगा और बकाया वसूली के लिए जमीन की नीलामी प्रक्रिया अपनायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >