परीक्षा केंद्र बदलने से परीक्षार्थी हुए परेशान
वीरपुर : जिला प्रशासन द्वारा एकाएक परीक्षा केंद्र में बदलाव किये जाने के कारण कई परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों की खोजबीन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. परीक्षार्थी के अभिभावकों ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बताया कि परीक्षार्थी के प्रवेश-पत्र पर अंकित केंद्र के नाम के अलावा दूसरे जगह परीक्षा केंद्र स्थानांतरण […]
वीरपुर : जिला प्रशासन द्वारा एकाएक परीक्षा केंद्र में बदलाव किये जाने के कारण कई परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों की खोजबीन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. परीक्षार्थी के अभिभावकों ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बताया कि परीक्षार्थी के प्रवेश-पत्र पर अंकित केंद्र के नाम के अलावा दूसरे जगह परीक्षा केंद्र स्थानांतरण किया गया.
जिसकी जानकारी अभिभावकों को नहीं दी गयी. बताया कि प्रशासन की विफलता से उनके बच्चे का भविष्य चौपट हो रहा है. मालूम हो कि विभाग द्वारा की गयी तब्दीली के कारण वीरपुर अनुमंडल मुख्यालय के कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने आई छात्राओं को बेवजह परेशानी उठानी पड़ी. गौरतलब हो कि बुधवार को मैट्रिक परीक्षा के प्रथम दिन कई परीक्षा केंद्रों पर अपने प्रवेश-पत्र पर अंकित विद्यालयों के नाम के मुताबिक परीक्षार्थी निर्धारित समय पर परीक्षा-केंद्र पर पहुंचे. जहां वीक्षकों ने उन्हें यह कह कर वापस जाने को कहा गया कि प्रवेश पत्र पर अंकित परीक्षा केंद्र में फेरबदल किया गया है. जिस कारण आप अपने निर्धारित केंद्र पर जायें.
विभागीय विधि-व्यवस्था से पीड़ित त्रिवेणीगंज से परीक्षा देने वीरपुर पहुंची रोल कोड- 42340 क्रमांक-1700078 रीना कुमारी ने बताया कि उनके प्रवेश पत्र पर अंकित परीक्षा केंद्र एलकेए हाई स्कूल वीरपुर के अनुरूप वे त्रिवेणीगंज से वीरपुर परीक्षा देने केंद्र पर पहुंची है. बताया कि परीक्षा केंद्र के किसी भी रूम में अपनी रोल नंबर के नहीं पाने पर जब वे केंद्राधीक्षक से अपने स्थान के बारे में पूछी तो उन्होंने बताया कि आपका परीक्षा केंद्र त्रिवेणीगंज स्थानांतरण कर दिया गया है. परीक्षार्थी ने बताया कि उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि जब उनके प्रवेश पत्र पर एलकेए हाई स्कूल अंकित है तो फिर उन्हें त्रिवेणीगंज क्यों भेजा जा रहा है. वहीं इस बावत एलकेए हाई स्कूल वीरपुर केंद्र संख्या 4214 के केंद्राधीक्षक इकरामूल हक ने बताया कि केंद्रों के स्थानांतरण की जानकारी अखबार में प्रकाशित कर दी गई थी. बताया कि उनके विद्यालय से 100 से अधिक परीक्षार्थियों अन्य केंद्रों पर स्थानांतरित किया गया है. बताया कि केंद्रों के स्थानांतरण की सूचना अखबार के माध्यम से दी जा चुकी है. सूचना को प्राप्त कर अन्य सभी परीक्षार्थी अपने अपने केंद्र पर जा चुके हैं. परीक्षार्थी रीना कुमारी को इस बात की जानकारी नहीं हो पाई थी. बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश पर रीना कुमारी को बुधवार को आयोजित परीक्षा में शामिल कर लिया गया है. रीना कुमारी की उत्तर पुस्तिका को अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश के अनुसार उक्त स्थानों पर भेजा जा रहा है.