सुपौल : जिले भर में बनाये गये 33 परीक्षा केंद्रों पर माध्यमिक परीक्षा बुधवार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. वहीं जिला मुख्यालय सहित अनुमंडल मुख्यालय वीरपुर से एक -एक परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित किया गया. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा बुधवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली गयी.
परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों का गहनता पूर्वक तलाशी लेने के उपरांत ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही थी. साथ ही सभी परीक्षा केंद्र को सीसीटीवी से लैस रखा गया था. जहां केंद्राधीक्षक व प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी द्वारा परीक्षा का जायजा लिया जा रहा था. परीक्षा के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो, इसे लेकर अनुमंडल प्रशासन द्वारा सुरक्षा का चाक चौबंध व्यवस्था किया गया था. परीक्षा केंद्र के बाहर तैनात पुलिस कर्मी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी निर्देश अनुरूप निषेधाज्ञा का अनुपालन कर रहे थे.
