सड़क दुर्घटना में दो जख्मी

सुपौल : पिपरा-सुपौल पथ पर एसएफसी गोदाम के समीप बुधवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक ही बाइक पर सवार दो व्यक्ति जख्मी हो गये, जिसे राहगीरों के सहयोग से उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए दरभंगा रेफर कर दिया गया. जानकारी के […]

सुपौल : पिपरा-सुपौल पथ पर एसएफसी गोदाम के समीप बुधवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक ही बाइक पर सवार दो व्यक्ति जख्मी हो गये, जिसे राहगीरों के सहयोग से उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए दरभंगा रेफर कर दिया गया.

जानकारी के अनुसार जदिया खूंट निवासी मनीष गुप्ता (22) दोस्त करिहो निवासी अजय कुमार मंडल के साथ बाइक से सुपौल से घर जा रहा था. इसी क्रम में एससफसी गोदाम के समीप पीछे से आ रही एक अन्य बाइक ने ठोकर मार दी. जिससे दोनों जख्मी हो गये. इस बाबत घायल मनीष गुप्ता से सदर अस्पताल में थानाध्यक्ष राजेश्वर सिंह के समक्ष दिये बयान में कहा है कि गांव के ही ललन साह सहित 05-06 अन्य व्यक्ति चार बाइक से सुपौल से ही ओवर टेक कर रहे थे. इसी दौरान एसएफसी गोदाम के समीप ललन साह ने पीछे से पैर से धक्का मारा. जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों घायल हो गये,

जबकि धक्का मारने वाले लोग भाग निकले. बताया कि ललन साह से उसका बीते 15 साल से जमीन विवाद चल रहा है. घायल के पिता सुपौल मंडल कारा में बंद हैं. जिसका बेल करवाने वह सुपौल कोर्ट आया था. आरोप लगाया कि घायल के चाचा की हत्या पिछले साल इन्हीं लोगों द्वारा किया गया था, जो मामला कोर्ट में चल रहा है. इस बाबत थानाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी व घायल में जमीन विवाद चल रहा है. पुलिस बयान दर्ज कर अनुसंधान में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >