70 करोड़ का कारोबार प्रभािवत

राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल. एटीएम केंद्रों पर भी पड़ा असर युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक इंप्लाइज के आह्वान पर बैंककर्मियों मंगलवार को हड़ताल पर रहे. इस दौरान कर्मियों ने कहा कि अगर मांग को नहीं माना जायेगा , तो चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. सुपौल : युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक इंप्लाइज के आह्वान पर देशव्यापी आंदोलन के तहत […]

राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल. एटीएम केंद्रों पर भी पड़ा असर

युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक इंप्लाइज के आह्वान पर बैंककर्मियों मंगलवार को हड़ताल पर रहे. इस दौरान कर्मियों ने कहा कि अगर मांग को नहीं माना जायेगा , तो चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा.
सुपौल : युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक इंप्लाइज के आह्वान पर देशव्यापी आंदोलन के तहत जिले के सभी बैंककर्मी मंगलवार को सामूहिक हड़ताल पर रहे. इस दौरान सरकारी से लेकर निजी बैंकों तक पर ताला लटका रहा और कर्मियों ने शाखा के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया. महावीर चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के समक्ष जुटे बैंक कर्मियों ने मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद किये. साथ ही सरकार से मांगों पर शीघ्र विचार करने की मांग की.
मांगों पर उचित फैसला नहीं हुआ, तो बैंक कर्मी चरणबद्ध आंदोलन करेंगे. बैंक कर्मियों का कहना था कि केंद्र सरकार के विमुद्रीकरण के फैसले के बाद बैंक कर्मियों के सहयोग से ही शांति व्यवस्था कायम रह सकी. इस दौरान बैंक कर्मियों ने दिन-रात एक कर ड्यूटी की, लेकिन अधिक कार्य के लिए क्षतिपूर्ति की राशि का भुगतान अब तक नहीं किया गया है. इसके अलावा पेंशन, ग्रच्युटी सहित अन्य बिंदुओं पर भी सरकार से शीघ्र विचार करने की मांग की गयी. खास बात यह रही कि बैंक कर्मियों के इस हड़ताल को अधिकारियों का भी समर्थन प्राप्त था. इधर, बैंक हड़ताल की वजह से आम लोगों को फजीहत झेलनी पड़ी.
भटकते रहे ग्राहक
मंगलवार को बैंक अधिकारी व कर्मियों की हड़ताल के कारण जिले में करीब 70 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ है. एसबीआइ की मुख्य शाखा में ही एक करोड़ की निकासी तथा करीब तीन से चार करोड़ का जमा व ट्रांसफर प्रभावित होने की बात कही जा रही है. दरअसल जिले में सभी बैंकों की 105 शाखाएं अवस्थित हैं. जिसमें एसबीआइ की ही 31 शाखा शामिल हैं. इधर, बैंक अधिकारी व कर्मियों ने स्पष्ट किया है कि शीघ्र ही अगर मांगों पर विचार नहीं हुआ, तो आगे वृहत आंदोलन का रुख अख्तियार किया जायेगा.
40 फीसदी एटीएम िनष्क्रिय
बैंककर्मियों की हड़ताल के कारण मंगलवार को एक ओर जहां बैंक शाखाओं पर ताला लटका हुआ था. वही दूसरी ओर एटीएम केंद्रों का भी बुरा हाल रहा. जिला मुख्यालय में ही करीब 40 फीसदी एटीएम निष्क्रिय थे. वही अन्य एटीएम केंद्र पर भी नकदी की परेशानी रही. वही मुख्यालय में अवस्थित एसबीआइ का एकमात्र सीडीएम मशीन भी लिंक की परेशानी से जूझता रहा. इसके कारण आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी. कई ग्राहकों ने बताया कि उन्हें कई बैंक की एटीएम शाखाओं का चक्कर लगाना पड़ा. कुछ चुनिंदा एटीएम से ही कैश की निकासी हो रही थी. सबसे अधिक परेशानी उन ग्राहकों को झेलनी पड़ी, जो चेक के माध्यम से निकासी करने वाले थे अथवा रुपये ट्रांसफर अथवा जमा कराने की सोच रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >