एसपी ने प्राप्त किया पुरस्कार

सुपौल : पुलिस सप्ताह के तहत शनिवार को पटना में अपराध अनुसंधान शाखा द्वारा पुलिस अधिकारियों को बेहतर पुलिसिंग के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया. जिसमें एसपी डाॅ कुमार एकले, त्रिवेणीगंज एसडीपीओ चंद्रशेखर विद्यार्थी व निर्मली एसडीपीओ संतोष कुमार के नाम भी पुरस्कार वितरित किया गया. निर्मली एसडीपीओ ने तीनों अधिकारियों के नाम का यह […]

सुपौल : पुलिस सप्ताह के तहत शनिवार को पटना में अपराध अनुसंधान शाखा द्वारा पुलिस अधिकारियों को बेहतर पुलिसिंग के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया. जिसमें एसपी डाॅ कुमार एकले, त्रिवेणीगंज एसडीपीओ चंद्रशेखर विद्यार्थी व निर्मली एसडीपीओ संतोष कुमार के नाम भी पुरस्कार वितरित किया गया. निर्मली एसडीपीओ ने तीनों अधिकारियों के नाम का यह पुरस्कार पटना में प्राप्त किया. रविवार को एसपी डाॅ कुमार एकले की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में संपन्न बैठक के उपरांत एसडीपीओ श्री कुमार द्वारा अधिकारी द्वय को उनका प्रमाणपत्र व मेडल हस्तांतरित कर दिया गया.

मौके पर एसपी डाॅ एकले ने कहा कि जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के सहयोग से ही उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है. उनके नेतृत्व में जिले की पुलिस जिस प्रकार मानवीय मूल्यों का भी ख्याल रख रही है, उसे आगे भी बरकरार रखा जायेगा. क्राइम कंट्रोल के मामले में पुलिस की जीरो टोलरेंश की नीति आगे भी जारी रहेगी और इसमें कोई समझौता नहीं किया जायेगा. साथ ही उन्होंने सरकार तथा विभाग को भी इस सम्मान के लिए धन्यवाद दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >