578 बोतल शराब जब्त, तीन गिरफ्तार

कुनौली थाना पुलिस ने ऑटो सवार दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए 294 बोतल शराब जब्त किया. शराब ऑटो से ले जायी जा रही थी. वहीं एसएसबी जवानों ने 284 बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. कुनौली : थाना क्षेत्र के पिपराही-सिकरहट्टा मझारी मार्ग से मंगलवार को पुलिस ने ऑटो सवार दो […]

कुनौली थाना पुलिस ने ऑटो सवार दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए 294 बोतल शराब जब्त किया. शराब ऑटो से ले जायी जा रही थी. वहीं एसएसबी जवानों ने 284 बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया.

कुनौली : थाना क्षेत्र के पिपराही-सिकरहट्टा मझारी मार्ग से मंगलवार को पुलिस ने ऑटो सवार दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए 294 बोतल शराब जब्त किया है. थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बीआर 11टी /9258 संख्या की ऑटो कुनौली से सिकरहट्टा मझारी बांध से एनएच 57 की ओर जा रही थी. जवानों ने संदेह के आधार पर उक्त ऑटो को रुकवाया. तलाशी के दौरान ऑटो पर नेपाली शराब का 10 कार्टून से लदा मिला, जिसमें कुल 294 बोतल शराब बरामद हुआ.
थाना प्रभारी एन के निराला ने बताया कि जब्त शराब व ऑटो सहित दोनों तस्कर को डगमारा ओपी लाया गया. जहां पूछताछ के उपरांत थाना कांड संख्या 2/17 दर्ज किया गया है. बताया गया कि दोनों तस्कर को न्यायालय भेजा जा रहा है. इसके साथ ही शराब नेटवर्क से जुड़े मामले पर पुलिस अनुसंधान कर रही है. मौके पर एसआइ अजय प्रसाद, कौशल कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >