742 बोतल नेपाली शराब बरामद, एक गिरफ्तार

सुपौल : राघोपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर में शनिवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद पुलिस द्वारा छापेमारी की गयी. इस क्रम में एक घर से 742 बोतल नेपाली देशी शराब बरामद की गयी. पुलिस ने मामले में एक अभियुक्त शैलेंद्र कुमार उर्फ सागर यादव को भी गिरफ्तार कर लिया. अभियुक्त स्वयं […]

सुपौल : राघोपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर में शनिवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद पुलिस द्वारा छापेमारी की गयी. इस क्रम में एक घर से 742 बोतल नेपाली देशी शराब बरामद की गयी. पुलिस ने मामले में एक अभियुक्त शैलेंद्र कुमार उर्फ सागर यादव को भी गिरफ्तार कर लिया. अभियुक्त स्वयं भी शराब के नशे में धुत था. छापेमारी दल का नेतृत्व उत्पाद अधीक्षक किशोर कुमार साह कर रहे थे. उन्होंने बताया कि उत्पाद पुलिस को शाम के समय शराब की खेप डिलेवरी की सूचना मिली थी.

इसी के आलोक में छापेमारी की गयी. इस क्रम में अभियुक्त के घर से प्लास्टिक बोरा और ट्रंक में रखा शराब बरामद किया गया. जिसमें नेपाली देसी शराब दिलवाला के 520 बोतल तथा गोल्डेन ऑक के 177 बोतल बरामद की गयी. बताया कि शराब को जब्त कर अभियुक्त के विरुद्ध कांड संख्या 62/17 दर्ज कराया गया है. छापेमारी दल में अवर निरीक्षक प्रकाश राम व संजय कुमार सहित उत्पाद सिपाही, सैफ जवान व होमगार्ड जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >