लोग करें सहयोग : डीएम बैठक . डीएम बैद्यनाथ यादव ने की शृंखला की समीक्षा

21 जनवरी को मद्य निषेध अभियान के तहत बनने वाली मानव शृंखला में जिले के करीब छह लाख लोग भाग लेंगे. त्रिवेणीगंज : अनुमंडल कार्यालय परिसर में रविवार को जिलाधिकारी बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में 21 जनवरी को मद्य निषेध अभियान के तहत निर्धारित मानव शृंखला निर्माण की सफलता को लेकर अनुमंडल स्तरीय अधिकारियों की […]

21 जनवरी को मद्य निषेध अभियान के तहत बनने वाली मानव शृंखला में जिले के करीब छह लाख लोग भाग लेंगे.

त्रिवेणीगंज : अनुमंडल कार्यालय परिसर में रविवार को जिलाधिकारी बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में 21 जनवरी को मद्य निषेध अभियान के तहत निर्धारित मानव शृंखला निर्माण की सफलता को लेकर अनुमंडल स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई. जिसमें अनुमंडल क्षेत्र के सभी सरकारी अधिकारी व कर्मी सहित मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, डीलर, व्यवसायी आदि शामिल हुए. एसडीएम अरविंद कुमार, एसडीपीओ चंद्रशेखर विद्यार्थी, डीसीएलआर गोपाल कुमार, बीडीओ छातापुर परवेश आलम,
सीओ वीरेंद्र कुमार, पुलिस निरीक्षक मदन प्रसाद सिंह, थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा सहित अन्य अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए. मौके पर डीएम श्री यादव ने कहा कि 21 जनवरी को मद्य निषेध अभियान के तहत बनने वाली मानव शृंखला में जिले के करीब छह लाख की आबादी को भाग लेना है. यह शृंखला जिले के इस हिस्से को सीधा पटना के गांधी मैदान से जोड़ेगी. उन्होंने आयोजन की सफलता को लेकर मानव शृंखला में गांव व टोले के लोगों की सहभागिता की आवश्यकता जतायी.
डीएम ने त्रिवेणीगंज व्यापार संघ के व्यवसायियों से भी मानव शृंखला में शामिल होने का आह्वान किया. कहा कि सभी व्यवसायी दिन के करीब 01 बजे तक अपनी दुकान बंद रखेंगे और सपरिवार मानव शृंखला में शामिल होंगे. बैठक को व्यापार संघ के अध्यक्ष भुवनेश्वरी साह, मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष जगदीश यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष शंभुनाथ सिंह, लोक शिक्षा समिति के प्रखंड समन्वयक अनिल कुमार अनल, पूर्व जिप सदस्य श्याम यादव, शिवनारायण यादव, डीलर संघ के छातापुर प्रखंड अध्यक्ष गणेश झा, पंचायत समिति सदस्य जय कुमार यादव आदि ने भी संबोधित किया. साथ ही सभी ने मानव शृंखला निर्माण में भरसक सहयोग का आश्वासन भी दिया. इस अवसर पर सीडीपीओ कुमारी अरूणा, बीइओ मिथिलेश कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख काजल देवी, उप प्रमुख गुड्डू ओम प्रकाश आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >