बीडीओ की गिरफ्तारी के खिलाफ धरना

त्रिवेणीगंज : बुधवार की शाम निगरानी टीम द्वारा बीडीओ शैलेश कुमार केसरी की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधि व प्रखंड कर्मियों द्वारा रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया. इस क्रम में प्रखंड कार्यालय पर ताला जड़ कर प्रदर्शन भी किया. हालांकि बाद में एसडीएम अरविंद कुमार द्वारा समझाने-बुझाने के बाद कार्यालय के […]

त्रिवेणीगंज : बुधवार की शाम निगरानी टीम द्वारा बीडीओ शैलेश कुमार केसरी की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधि व प्रखंड कर्मियों द्वारा रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया. इस क्रम में प्रखंड कार्यालय पर ताला जड़ कर प्रदर्शन भी किया. हालांकि बाद में एसडीएम अरविंद कुमार द्वारा समझाने-बुझाने के बाद कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार का ताला खोल दिया गया. धरना-प्रदर्शन पर बैठक पंचायत समिति सदस्य,

मुखिया एवं प्रखंड कर्मियों ने कहा कि बीडीओ शैलेश कुमार केसरी को साजिश के तहत फंसाया गया है. धरना पर बैठे लोगों ने बीडीओ श्री केसरी को निर्दोष बताते हुए उनके प्रति संवेदना व्यक्त की. कहा कि तत्कालीन पंचायत सचिव बैद्यनाथ राय संप्रति प्रखंड किसनपुर जो मामले के शिकायतकर्ता हैं, स्वयं दागी एवं दोषी हैं. लिहाजा उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए.

वक्ताओं ने कहा कि श्री राय के द्वारा वृद्धा पेंशन, डीजल अनुदान एवं अन्य योजनाओं के मद में बड़ी राशि गबन किया गया है. श्री राय द्वारा ग्राम पंचायत बभनगामा, मिरजावा एवं महेशुवा पंचायत के वृद्धा पेंशन के लाभार्थियों के नाम की राशि गबन कर गलत अभिश्रव प्रखंड नजारत में जमा किया गया है.
गलत अभिश्रव को पारित करवाने का दबाव बीडीओ श्री केसरी पर बनाया जा रहा था. लेकिन बीडीओ इसके लिए तैयार नहीं हो रहे थे. यही कारण है कि गलत आरोप लगा कर निगरानी विभाग के माध्यम से उनकी गिरफ्तारी करवा दी गयी. कहा श्री राय के विरुद्ध अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी त्रिवेणीगंज के न्यायालय में वाद भी चल रहा है. धरना पर बैठे पंचायत प्रतिनिधियों ने श्री राय द्वारा साजिश करने तथा निगरानी विभाग द्वारा जबरन रुपये हाथ में देकर बीडीओ त्रिवेणीगंज को गिरफ्तारी के विरुद्ध संसूचित करने की मांग किया. धरना के उपरांत पंचायत प्रतिनिधियों ने एसडीएम अरविंद कुमर को मांगपत्र भी सौंपा. मौके पर पंचायत समिति सदस्य जय कुमार यादव, मो रिजवान, विनोद कुमार यादव, मुखिया लक्ष्मी सरदार आिद मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >