त्रिवेणीगंज के बीडीओ 25 हजार घूस लेते गिरफ्तार

त्रिवेणीगंज/सुपौल : प्रखंड कार्यालय स्थित टीसीपी भवन परिसर में 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए त्रिवेणीगंज के बीडीओ शैलेश कुमार केसरी को निगरानी की टीम ने बुधवार की शाम गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद टीम बीडीओ को लेकर पटना के लिए रवाना हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में पूर्व में पदस्थापित पंचायत […]

त्रिवेणीगंज/सुपौल : प्रखंड कार्यालय स्थित टीसीपी भवन परिसर में 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए त्रिवेणीगंज के बीडीओ शैलेश कुमार केसरी को निगरानी की टीम ने बुधवार की शाम गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद टीम बीडीओ को लेकर पटना के लिए रवाना हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में पूर्व में पदस्थापित पंचायत सचिव बैद्यनाथ राय निगरानी विभाग में शिकायत की गयी थी,

जिसके बाद योजना के अनुसार केमिकल लगा नोट बुधवार को पंचायत सचिव ने बीडीओ को दिया. बीडीओ द्वारा हाथ में नोट लेते ही अचानक निगरानी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. दल ने उक्त नोट को भी जब्त कर लिया. निगरानी दल में कुल चार अधिकारी शामिल थे. हालांकि इन अधिकारियों की पहचान नहीं की जा सकी है. बताया गया कि पंचायत सचिव ने निगरानी विभाग में शिकायत की थी कि उनका स्थानांतरण फिलहाल

त्रिवेणीगंज के बीडीओ..
.
किसनपुर प्रखंड में हो चुका है, लेकिन बीडीओ द्वारा उनका एलपीसी निर्गत नहीं किया जा रहा है. इसके एवज में बीडीओ 25 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं.
निगरानी की टीम ने की कार्रवाई
शैलेश कुमार.
निगरानी टीम द्वारा त्रिवेणीगंज बीडीओ की गिरफ्तारी की गयी है. ऐसे कृत्यों को कभी भी सराहा नहीं जा सकता है. गलती करने वालों को सजा मिलनी ही चाहिए.
बैद्यनाथ यादव, जिलाधिकारी, सुपौल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >