छातापुर : थाना क्षेत्र स्थित दुर्गा चौक के समीप एसएच 91 पर शुक्रवार की रात बारात जा रही कार दुर्घटना ग्रस्त हो गयी. घटना में पंकज भगत सहित तीन लोग बाल-बाल बच गये. जानकारी के मुताबिक बीआर 10 एस 1459 नंबर की कार दुर्गा चौक के समीप बने चेक पोस्ट के डिवाइडर से टकरा गयी. टकराने के बाद अनियंत्रित कार आरसीसी पुल से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना से कार के निचले हिस्से में आग लग गयी. आसपास के लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला.
चेक पोस्ट के डिवाइडर से टकरायी कार
छातापुर : थाना क्षेत्र स्थित दुर्गा चौक के समीप एसएच 91 पर शुक्रवार की रात बारात जा रही कार दुर्घटना ग्रस्त हो गयी. घटना में पंकज भगत सहित तीन लोग बाल-बाल बच गये. जानकारी के मुताबिक बीआर 10 एस 1459 नंबर की कार दुर्गा चौक के समीप बने चेक पोस्ट के डिवाइडर से टकरा गयी. […]

सूचना के बाद एंबुलेंस के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना का जायजा लिया. कार में सवार पंकज भगत ने बताया कि वे मधेपुरा जिले के रजनी बभनगामा से भीमपुर थाना क्षेत्र के जीवछपुर बारात जा रहे थे.