आलू उत्पादन में अग्रणी पर अब तक नहीं बना कोल्ड स्टोरेज

जदिया : सरकारी तंत्र की बेरुखी और जन प्रतिनिधियों के कोरे आश्वासन की आशा में त्रिवेणीगंज के लोग बीते 18 साल से एक अदद कोल्ड स्टोरेज के लिए तरस रहे है. ज्ञात हो कि त्रिवेणीगंज क्षेत्र कोसी प्रमंडल में आलू उत्पादन में अग्रणी रहा है. साथ ही इसकी तुलना बिहारशरीफ के आलू उत्पादन के समकक्ष […]

जदिया : सरकारी तंत्र की बेरुखी और जन प्रतिनिधियों के कोरे आश्वासन की आशा में त्रिवेणीगंज के लोग बीते 18 साल से एक अदद कोल्ड स्टोरेज के लिए तरस रहे है. ज्ञात हो कि त्रिवेणीगंज क्षेत्र कोसी प्रमंडल में आलू उत्पादन में अग्रणी रहा है. साथ ही इसकी तुलना बिहारशरीफ के आलू उत्पादन के समकक्ष किया जाता रहा है. इस क्षेत्र के किसानों की मांग को देखते हुए तत्कालीन लालू सरकार के दौरान रहे पूर्व मंत्री अनुपलाल यादव के प्रयास से त्रिवेणीगंज स्थित कृषि फार्म में तत्कालीन कृषि मंत्री राम जीवन सिंह ने पांच जून 1977 को केंद्रीय भंडारण के सौजन्य से निर्मित होने वाले कोल्ड स्टोरेज के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास किया था.

इतना ही नहीं इसके लिए कृषि फार्म से चार एकड़ भूमि का भी अधिग्रहण कर लिया गया था. बावजूद 18 वर्षों के बाद भी यह निर्माण तो दूर इसकी चर्चा भी फाइलों में गुम हो गयी है.

स्थिति यह है कि भूमि पूजन व शिलापट त्रिवेणीगंज के कथित विकास को मुंह चिढ़ाते हुए वर्त्तमान सरकार के सुशासन के दावे की पोल खोलने के लिए काफी है. स्थिति यह है कि जहां शिलान्यास पट्ट लगा है. यह स्थल एनएच-323 के बगल में है. उक्त पथ से रोज अधिकारियों, राजनेताओं की काफिला गुजरती रही है. लेकिन आश्चर्य की बात है कि इस दिशा में अब तक किसी प्रकार का पहल नहीं किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >