कोसी के जलस्तर में वृद्धि, टापू बना फुलौत

फुलौत : पिछले तीन-चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद कोसी नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि के कारण शुक्रवार को जिले के चौसा प्रखंड का फुलौत पानी से घिर गया है. टापू बने फुलौत की करीब तीस हजार की आबादी पहुंचने का एक मात्र रास्ता जर्जर चचरी पुल रह गया है, जो […]

फुलौत : पिछले तीन-चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद कोसी नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि के कारण शुक्रवार को जिले के चौसा प्रखंड का फुलौत पानी से घिर गया है. टापू बने फुलौत की करीब तीस हजार की आबादी पहुंचने का एक मात्र रास्ता जर्जर चचरी पुल रह गया है, जो शनिवार की सुबह तक बंद हो जाने की आशंका है.
अगर इसी तरह कोसी का पानी चढ़ता रहा, तो शनिवार की शाम तक फुलौत के घरों में पानी घुस जायेगा. वहीं शुक्रवार को डीएम मो सोहैल ने फुलौत पहुंच कर लोगों से बातचीत कर माॅनसून में सघन बारिश होने की सूचना देते हुए बाढ़ की पूर्व तैयारी करने को कहा. दूसरी ओर इलाके के लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति है. हालांकि प्रत्येक वर्ष बाढ़ को झेलने वाले इस इलाके के लोग हमेशा सजग रहते हैं. शुक्रवार को लोगों ने पशुओं को ऊंचे स्थान की ओर ले जाना शुरू कर दिया. वहीं पशु चारे की भी व्यवस्था करने में लग गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >