अपहृत बालिका बरामद, एक गिरफ्तार

किसनपुर : थाना क्षेत्र के आसनपुर कुपहा गांव से करीब 15 दिन पूर्व अपहरित लड़की को पुलिस द्वारा कटिहार जिला से बरामद किया गया है. मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी की गयी है. मालूम हो कि अपहृता के पिता वासुदेव मुखिया द्वारा इस मामले में किसनपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया था. […]

किसनपुर : थाना क्षेत्र के आसनपुर कुपहा गांव से करीब 15 दिन पूर्व अपहरित लड़की को पुलिस द्वारा कटिहार जिला से बरामद किया गया है. मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी की गयी है. मालूम हो कि अपहृता के पिता वासुदेव मुखिया द्वारा इस मामले में किसनपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया था. पुलिस ने कांड संख्या 126/16 दर्ज की छानबीन शुरू कर दी थी. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कटिहार जिला के हल्का थाना अंतर्गत सालहेपुर गांव में छापेमारी कर अपहृता के साथ मो जावेद उर्फ जावीर को गिरफ्तार किया गया.

सअनि शशिकांत सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को पुलिस द्वारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है तथा बरामद लड़की को 164 के बयान हेतु न्यायालय में उपस्थित करने की प्रक्रिया की जा रही है़ पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि लड़की के पिता टॉल प्लाजा के समीप चाय-नाश्ता का दुकान चलाता था. जबकि आरोपी कटिहार से आकर टॉल प्लाजा पर मजदूरी का काम कर रहा था. इसी बीच आपसी संपर्क होने के बाद वह लड़की को भगा ले गया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >