छातापुर : थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत स्थित लालपुर नन्ही टोला के समीप पाट खेत से शुक्रवार को बरामद 65 वर्षीय वृद्ध की लाश मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है. मृतक के पुत्र जय कृष्ण ठाकुर के फर्द बयान पर नौ लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है.
दर्ज थाना कांड संख्या 171/16 में गजेंद्र ठाकुर, रामानंद ठाकुर, सदानंद ठाकुर, दिनेश ठाकुर, लक्षो ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, गुलाय ठाकुर, विरेंद्र ठाकुर व अनिल कुमार ठाकुर को नामजद किया गया है. फर्द बयान में मृतक के पुत्र द्वारा बताया गया है कि नामजद आरोपियों के साथ पूर्व से भूमि विवाद चल रहा था.जिस कारण उसके पिताजी चिंतित रहा करते थे.उसके गोतिया ने बटवारे के बावजूद जमीन का आड़ तोड़
