लापता वृद्ध का क्षत विक्षत शव पाट खेत से बरामद

शव का सिर कुचला हुआ और दोनों हाथ कटे हुए हैं महिलाएं लाश को देखकर शोर करने लगीं छातापुर : थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत स्थित नन्ही टोला लालपुर के समीप शुक्रवार को पाट खेत से एक 65 वर्षीय वृद्ध की क्षत विक्षत अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव की […]

शव का सिर कुचला हुआ और दोनों हाथ कटे हुए हैं

महिलाएं लाश को देखकर शोर करने लगीं
छातापुर : थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत स्थित नन्ही टोला लालपुर के समीप शुक्रवार को पाट खेत से एक 65 वर्षीय वृद्ध की क्षत विक्षत अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव की पहचान स्थानीय चंदेश्वरी ठाकुर के रूप में हुई है, जो बीते सोमवार से ही घर से लापता थे. सूचना के बाद प्रभारी थानाध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दिया.
श्री सिंह ने बताया कि बरामद शव को देखने से हत्या का मामला प्रतीत होता है. बताया कि शव को देखने से ऐसा लगता है कि धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या की गयी है.शव का सिर कुचला हुआ और दोनों हाथ कटे हुए हैं.वहीं मृतक का एक पैर भी कुचला हुआ है.बताया कि मृतक का उनके सहोदरों से भूमि बटवारे को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था.जानकारी के मुताबिक मृतक श्री सिंह बीते सोमवार से लापता हो गये थे.
कहीं घूमने चले जाने की आशंका पर परिजन उनके लौटने की प्रतीक्षा कर रहे थे. शुक्रवार को घास काटने गयी महिलाओं ने पाट खेत से दुर्गंध आने के बाद पाया कि वृद्ध की क्षत विक्षत लाश पड़ी हुई है. महिलाओं द्वारा शोर मचाने के बाद गांव के सैकड़ों लोग जमा हो गये.परिजनों द्वारा शव की पहचान करने के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी.इस बाबत पूछने पर प्रभारी थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेजा जा रहा है.परिजन से आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई
की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >