रुपयों की मांग की, तो रिश्तेदार हत्या कर देने की धमकी देते हैं
निर्मली : मुख्यालय स्थित वार्ड नंबर पांच निवासी व्यवसायी विशाल कुमार चौधरी उर्फ सोनू चौधरी ने पूर्वी चम्पारण में रहने वाले अपने रिश्तेदारों पर साढ़े तीन लाख रुपये ठगी कर लेने का मामला दर्ज कराया है. श्री चौधरी ने थाने में दिये आवेदन में बताया है कि उनके रिश्तेदार अरुण कुमार मस्करा, तरूण कुमार मस्करा, प्रमोद मस्करा, राकेश कुमार सहित निशा मस्करा व पूजा मस्करा सभी पूर्वी चम्पारण के रक्सौल जिला निवासी हैं. बताया है कि उन्होंने रूपयों की जरूरत बताते हुए एसबीआई खाता संख्या 1097325321 में रुपया डालने को कहा.
उक्त खाता राकेश कुमार के नाम से संचालित है और उन्होंने छह से सात किस्तों में उक्त खाते में साढ़े तीन लाख रुपये जमा कर दिया. लेकिन जब उन्होंने रुपयों की मांग किया तो वे लोग आनाकानी करने लगे. आजिज आकर श्री चौधरी ने जब रक्सौल स्थित उनके घर पहुंचकर रुपयों की मांग की तो उनके रिश्तेदारों ने हत्या कर देने की धमकी देते हुए रुपया देने से इन्कार कर दिया. वहीं सर्किल इंस्पेक्टर राजकिशोर बैठा ने घटना बाबत पूछने पर बताया कि दिये गए आवेदन के आलोक में कांड संख्या 67/16 दर्ज करते हुए अनुसंधान जारी है.
