सड़क हादसे में एक की मौत, दो जख्मी

वीरपुर : भीमनगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत एनएच 106 पर शुक्रवार की देर संध्या सड़क हादसे में तीन लोग जख्मी हो गये.घायलों को उपचार के लिए बसंतपुर पीएचसी लाया गया. जहां मौजूद चिकित्सकों के द्वारा घायलों को बेहतर उपचार के लिए बाहर रेफर कर दिया गया. गंभीर रूप से जख्मी 70 वर्षीय रामाकांत मेहता की उपचार […]

वीरपुर : भीमनगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत एनएच 106 पर शुक्रवार की देर संध्या सड़क हादसे में तीन लोग जख्मी हो गये.घायलों को उपचार के लिए बसंतपुर पीएचसी लाया गया. जहां मौजूद चिकित्सकों के द्वारा घायलों को बेहतर उपचार के लिए बाहर रेफर कर दिया गया. गंभीर रूप से जख्मी 70 वर्षीय रामाकांत मेहता की उपचार के दौरान विराटनगर में मौत हो गयी .वहीं दो जख्मी डब्लू कुमार एवं दल्लो कुमार का उपचार डीएमसीएच में चल रहा है.

जानकारी अनुसार बाइक सवार डब्लू पासवान अपने एक अन्य साथी दल्लो के साथ भीमनगर सहरसा चौक से कटैया की ओर जा रहा था. इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य वाहन के हेड लाइट की रोशनी आंख पर पड़ने की वजह से संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे खड़े रामाकांत को ठोकर मार दिया.

इस घटना में रमाकांत गंभीर रूप से जख्मी हो गये वहीं बाइक सवार दोनों युवक को भी काफी चोटें आयी. स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए बसंतपुर पीएचसी ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए घायलों को बाहर रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >