सुपौल : स्थानीय विद्यापुरी मुहल्ले स्थित मुख्य सड़क में जल जमाव की समस्या से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि लोगों की इस समस्या के प्रति नप प्रशासन अनजान बना हुआ है. गौरतलब है कि विद्यापुरी मुहल्ले से जल निकासी के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा 20 लाख रुपये की लागत से नाला का निर्माण कराया गया.
नाला निर्माण के बाद लोगों में यह उम्मीद जगी कि अब उन्हें जल जमाव की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा, लेकिन ठीक इसके उलट नगर परिषद द्वारा एक सप्ताह के अंदर उक्त नाला में मिट्टी भर कर इसे बंद कर दिया गया. नतीजतन लोगों को आज भी जल जमाव की समस्या से जूझना पड़ रहा है. नप के इस रवैये की वजह से लोगों में आक्रोश व्याप्त है.
