पानी निकासी को लेकर हुई मारपीट, एक जख्मी

वीरपुर : पानी के निकासी के लिए बनाये गये गड्ढे के विवाद पर हिंसक झड़प हो गया. इस घटना में एक लोग जख्मी हो गये. मामला वीरपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर वार्ड नंबर तीन का है. मालूम हो कि रामटोला निवासी देवेन्द्र राम बीते रात बाजार से अपने घर लौट रहे थे. इसी क्रम में […]

वीरपुर : पानी के निकासी के लिए बनाये गये गड्ढे के विवाद पर हिंसक झड़प हो गया. इस घटना में एक लोग जख्मी हो गये. मामला वीरपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर वार्ड नंबर तीन का है. मालूम हो कि रामटोला निवासी देवेन्द्र राम बीते रात बाजार से अपने घर लौट रहे थे. इसी क्रम में रास्ते पर पानी निकासी के लिए बने गड्ढे में गिर जाने से उन्हें चोट आई. श्री राम ने पड़ोस के रामदेव राम से समस्या का स्थायी निदान करने की बात कही.

जहां आपस में विवाद प्रारंभ हो गया. आखिरकार मामला झगड़े में तब्दील हो गया. विवाद बढ़ने के साथ ही रामदेव राम व उनके सहयोगियों ने फरसे से प्रहार कर देवेन्द्र को बुरी तरह घायल कर दिया. स्थानीय लोगों ने जख्मी देवेंद्र को उपचार के लिए पीएचसी में भरती कराया.

जहां चिकित्सकों ने घायल की स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज को लेकर बाहर रेफर कर दिया. घायल के बाबत वीरपुर अनुमंडल अस्पताल के उपाअधीक्षक डॉ कुमार बीरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि 55 वर्षीय देवेन्द्र की स्थिति गंभीर है. जिस कारण उन्हें बाहर रेफर कर दिया है. पीड़ित परिजनों द्वारा थाना को आवेदन देकर समुचित न्याय प्रदान किये जाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >