राघोपुर : बाजार क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था नहीं रहने से आमजनों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. विभागीय उदासीनता के कारण शुक्रवार को हुई भारी बारिश ने सिमराही बाजार की नारकीय स्थिति बना दी है. अस्पताल रोड, एनएच 106 सहित अन्य सड़कों पर जल जमाव की समस्या उत्पन्न होने के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं सिमराही-सिमरी पथ में रेफरल अस्पताल के पास सड़क पर जल जमाव हो गया है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क का लेवल काफी गहरा है. जहां कई दिनों तक जल जमाव रहने से सड़क भी क्षतिग्रस्त है. बताया कि जल जमाव के कारण राहगीरों को पैदल चलने में भी कठिनाई होती रही है. साथ ही वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय प्रो गोपाल लाल दास, राजीव गुप्ता, प्रणव दास, उमेश गुप्ता, भारत भूषण आदि ने बरसात आने से पूर्व सड़क का मरम्मती कराए जाने की मांग की है.
इधर सिमराही जेपी चौक के पास एनएच 106 सड़क पर भी निरंतर जल जमाव की समस्या बनी रहती है. लोगों ने जल जमाव का मुख्य कारण जल निकासी की व्यवस्था नहीं होना गिनाया. स्थानीय अरविन्द पंसारी, बिन्दा प्रसाद गुप्ता, कासी गुप्ता, राधेश्याम भगत, जगरनाथ दास आदि ने बताया कि सड़क में गड्ढा व जल जमाव के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है.
