सुपौल : सरकारी अनाज बेचने के दौरान स्थानीय लोगों के पहल पर गुरुवार को पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर दो बोरा गेहूं बरामद किया है. हालांकि इस दौरान अनाज बेचने का आरोपी ट्रक चालक भागने में सफल रहा. ट्रक मालिक द्वारा उक्त चालक के विरुद्ध सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
जानकारी के अनुसार बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम से हथालन अभिकर्ता घनश्याम चौधरी के ट्रक पर चालक द्वारा गेहूं लोड को किसनपुर प्रखंड के लिए ले जाया जा रहा था. इसी बीच गोदाम से बाहर निकलने के बाद ट्रक चालक द्वारा रास्ते में ट्रक रोक कर अनाज बेचने का कार्य किया जा रहा था.
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सदर थाना को दी.लेकिन पुलिस के आने से पूर्व चालक भागने में सफल रहा.सूचना पर पहुंचे हथालन अभिकर्ता द्वारा उक्त चालक के विरुद्ध सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.सदर थानाध्यक्ष रामइकबाल यादव ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है.
