ऑटो पलटने से एक की मौत, आधा दर्जन जख्मी

छातापुर : भीमपुर थाना क्षेत्र के कला गोविन्दपुर गांव के समीप एसएच 91 पर मंगलवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में जख्मी एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि तीन महिला सहित आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने जख्मियों को उपचार के लिए पीएचसी छातापुर में भरती कराया. मृतक माधोपुर पंचायत के […]

छातापुर : भीमपुर थाना क्षेत्र के कला गोविन्दपुर गांव के समीप एसएच 91 पर मंगलवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में जख्मी एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि तीन महिला सहित आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने जख्मियों को उपचार के लिए पीएचसी छातापुर में भरती कराया. मृतक माधोपुर पंचायत के हरिहरपुर निवासी मोती अंसारी बताया जा रहा है. दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे भीमपुर थानाध्यक्ष ब्रजेश चौहान ने दुर्घटनाग्रस्त आॅटो को कब्जे में लिया . जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम सवारियों से ओवर लोडेड आॅटो भीमपुर से छातापुर जा रही थी. इसी क्रम में आॅटो अनियंत्रित होकर पलट गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >