सेविका ने मुखिया पर हमला करने का लगाया आरोप

किसनपुर : प्रखंड क्षेत्र के करहैया पंचायत स्थित संचालित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 38 की सेविका पवन देवी ने निवर्तमान मुखिया पर जानलेवा हमले करने का आरोप लगाते हुए किसनपुर थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. सेविका द्वारा थाना को दिये आवेदन में बताया है कि बीते 30 अप्रैल को केंद्र संचालन के […]

किसनपुर : प्रखंड क्षेत्र के करहैया पंचायत स्थित संचालित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 38 की सेविका पवन देवी ने निवर्तमान मुखिया पर जानलेवा हमले करने का आरोप लगाते हुए किसनपुर थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. सेविका द्वारा थाना को दिये आवेदन में बताया है कि बीते 30 अप्रैल को केंद्र संचालन के दौरान निवर्तमान मुखिया सुरेंद्र कुमार केंद्र पर पहुंचकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जानलेवा हमला कर दिया. सेविका ने घटना की जानकारी सीडीपीओ व जिला पदाधिकारी को देकर न्याय की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >