एमडीएम की राशि गबन मामले में प्राथमिकी दर्ज

पूर्व प्रधानाध्यापक को मनमानी करना पड़ा महंगा जदिया : मध्य विधालय, परसागढ़ी के पूर्व प्रधानाध्यापक को मध्याह्न भोजन योजना मनमानी रूप से संचालन करना व बिना एमडीएम चलाये राशि को गबन कर लेना महंगा पड़ा. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एमडीएम के पत्रांक 274 दिनांक 22 अप्रैल 2016 के आलोक में प्रखंड साधन सेवी मध्याह्न भोजन योजना […]

पूर्व प्रधानाध्यापक को मनमानी करना पड़ा महंगा

जदिया : मध्य विधालय, परसागढ़ी के पूर्व प्रधानाध्यापक को मध्याह्न भोजन योजना मनमानी रूप से संचालन करना व बिना एमडीएम चलाये राशि को गबन कर लेना महंगा पड़ा.
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एमडीएम के पत्रांक 274 दिनांक 22 अप्रैल 2016 के आलोक में प्रखंड साधन सेवी मध्याह्न भोजन योजना त्रिवेणीगंज मो अनवर आलम ने जदिया थाना में आवेदन देकर मध्य विधालय, परसागढ़ी के पूर्व प्रधानाध्यापक विजेंद्र राम के विरुद्ध कांड संख्या-46/16 दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि पूर्व प्रधानाध्यापक को पत्र के माध्यम से एक लाख 12 हजार 942 रुपये का चेक या बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से बिहार राज्य मध्याह्न भोजन योजना समिति सुपौल के नाम से कार्यालय ने जमा कराने का निर्देश दिया गया था,
लेकिन उक्त विद्यालय प्रधान द्वारा निर्देश का अनुपालन नहीं किया गया. मालूम हो कि इससे पूर्व भी पूर्व प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं
दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >