सुपौल : सुपौल बीडीओ से रंगदारी मांगने के मामले के बाद अब पिपरा बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी को जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है़ बीडीओ ज्योति गामी ने पिपरा थाना को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है़
उन्होंने कहा कि बीडीओ के सरकारी मोबाइल नंबर 9431818303 पर मोबाइल नंबर 7053108626 से दो बार कॉल कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी़ साथ ही गाली-गलौज व आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग भी किया गया़ उन्होंने बताया कि कॉल करनेवाला अपना नाम रवींद्र बता रहा था़ साथ ही उसने अपने आप को पूर्व प्रमुख श्याम नगर निवासी श्याम यादव का नाती बताया़ पुलिस ने पिपरा थाना में कांड संख्या 81/16 दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है़ गौरतलब है कि इससे पूर्व मंगलवार को सदर प्रखंड के
अब पिपरा बीडीओ…
बीडीओ आर्य गौतम से दूरभाष पर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी थी़ रंगदानी नहीं देने पर उन्हें गोली मारने की धमकी भी दी गयी़ मोबाइल नंबर 7258982071 से किसी ने बीडीओ के सरकारी मोबाइल नंबर 9431818302 पर दो बार कॉल किया था़ बीडीओ ने घटना की सूचना डीएम व एसपी को दी.
सदर थाना में कांड संख्या 219/16 दर्ज कर पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गयी है़ पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार एकले ने दोनों घटनाओं घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है़ रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देनेवाले की पहचान के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान का सहारा भी लिया जा रहा है़ जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा़
