बदल रही है शहर की फिजां, युवाओं में फास्ट-फूड का बढ़ रहा चलन

सुपौल : पाश्चात्य देशों व भारत के महानगरों में बदलते दौर में जारी आधुनिकीकरण का असर अब कोसी के इस पिछड़े जिले में भी दिखने लगा है़ कोसी की विनाश-लीला से जर्जर रहे इस इलाके में भी समय के साथ तेजी से बदलाव आ रहा है़ यह असर रहन-सहन, बोल-चाल, पहनावा – ओढ़ावा व खान-पान […]

सुपौल : पाश्चात्य देशों व भारत के महानगरों में बदलते दौर में जारी आधुनिकीकरण का असर अब कोसी के इस पिछड़े जिले में भी दिखने लगा है़ कोसी की विनाश-लीला से जर्जर रहे इस इलाके में भी समय के साथ तेजी से बदलाव आ रहा है़ यह असर रहन-सहन, बोल-चाल, पहनावा – ओढ़ावा व खान-पान आदि के क्षेत्र में स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर होने लगा है़ हाल के दशक तक धोती-कुर्ता जैसे पारंपरिक परिधान पहनने वाले लोग अब पैंट-शर्ट व जींस-टी शर्ट धारण करने लगे हैं.

इक्के-दुक्के पुराने मानसिकता वाले लोग ही अब धोती-कुर्ता जैसे कपड़े धारण किये नजर आते हैं. महिलाएं भी इस परिवर्तन के दौर में पीछे नहीं हैं. पारंपरिक परिधान साड़ी की जगह शूट व जींस-टॉप आदि लेता जा रहा है़ शादी-विवाह के अवसर पर तो अब नये डिजाइन के लंहगा पहनने का फैशन चल पड़ा है़ विशेष कर नये उम्र की महिलाओं व युवतियों में इस प्रकार के कपड़ों का काफी क्रेज देखा जा रहा है़

फैशनेबुल नवयुवक व युवतियों की मानें तो आधुनिक डिजाइन के कपड़े पहनने में काफी हल्के व आरामदेह (सुविधाजनक) महसूस होते हैं. यही वजह है कि नये डिजाइन के कपड़े पहनने का फैशन भी बढ़ता जा रहा है़ ग्राहकों के मन व मिजाज में आ रहे परिवर्तन का असर जिले के बाजारों में भी दिखने लगा है़ शहर में किलर, मोन्टे-कार्लो, ड‍्यूक जैसे ब्रांडेड कंपनियों के शो रूम खुल रहें है़ नये उम्र के युवक व युवतियों का झुकाव अब इन ब्रांडेड कंपनी के वस्त्रों की ओर स्पष्ट दिख रहा है़

फास्ट-फुड का बढ़ रहा चलन : अब सुपौल वह सुपौल नहीं रहा जहां पहले महज दाल-भात के कुछ होटल मौजूद थे़ समय के साथ सामाजिक संस्कृति में आ रहे बदलाव का असर लोगों के खान-पान पर भी दिखने लगा है़ नये जमाने के लोगों का झुकाव अब मिथिला के पारंपरिक भोजन से इतर फास्ट-फुड की ओर होने लगा है़
पकौड़े, गोल-गप्पे, चाउमिन, बर्गर, पेस्ट्री, चाट, भेल-पुरी, बटाटा पुरी, रॉल जैसे फास्ट-फुड के व्यंजन विशेष कर कम उम्र के लोगों का मनपसंद भोजन बनता जा रहा है़ यही वजह है कि शहर तो शहर, ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में भी फास्ट-फुड के ठेले व काउंटर लगने लगे है़ जहां खास कर सुबह व शाम के वक्त फास्ट-फुड के क्रेजी ग्राहकों की भीड़ देखा जा सकता है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >