सूरदास ने जिलाधिकारी से बिजली बिल माफ करने की लगायी गुहार फोटो- 17कैप्सन-फरियादियों की सुनवाई करते डीएमप्रतिनिधि, सुपौल जिला पदाधिकारी बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में गुरूवार को समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में जनता दरवार का आयोजन किया गया़ जिसमें 75 आवेदकों ने अपनी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से गुहार लगायी़ डीएम द्वारा इनमें से 11 का त्वरित निष्पादन किया गया़ जबकि बाकी मामले निपटारे के लिए संबंधित पदाधिकारीयों को सौंपा गया़ दरवार मे तरह-तरह की समस्याओं के साथ लोग पहुंचे थे़ सदर प्रखंड के चैनसिंहपट्टी निवासी मो हबीब ने बताया कि उनकी आंखें जन्म से अंधे हैं. मांग-चांग कर जीवन बसर कर रहें हैं. परिवार मे दूसरा कोई कमाने वाला नहीं है़ उनके ऊपर बिजली का बिल बकाया होने के कारण विभाग द्वारा लाईन काट दिया गया़ श्री हबीब ने अपनी लाचारी बताते हुये विद्युत बिल माफ करने की मांग की़ राघोपुर थाना क्षेत्र के बाबु स्थान निवासी विष्णु देव ने भी विद्युत बिल मे गड़बड़ी की शिकायत करते हुये बिल मे सुधार कराने की मांग की है़ मध्य विद्यालय बलवा पुनर्वास से सेवानिवृत प्रधानाध्यापक गजेंद्र प्रसाद सिंह ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के भवन निर्माण मे अनियमितता बरते जाने की शिकायत की़ वहीं वाहन चालक पप्पू कुमार चौधरी ने कहा कि उन्हें रेफरल अस्पताल राघोपुर स्थित एंबुलेंस के परिचालन का आदेश दिया गया था़ लेकिन एक सप्ताह बाद ही पुन: यह आदेश निरस्त कर दिया गया़ साथ ही बिना विज्ञापन प्रकाशित कराये किसी अन्य चालक को दैनिक मजदूर के रूप मे चालक पद पर बहाल कर लिया गया़ श्री चौधरी ने दैनिक मजदूरी पर एंबुलेंस के चालक के रूप में बहाल करने की मांग की है़ इस अवसर पर अपर समाहर्ता अरूण कुमार, वरीय उप समाहर्ता बीके लाल, डीपीओ चंद्र मौलेश्वर प्रसाद, महिला हेल्प लाईन की प्रतिमा सिंहा आदि मौजूद थे़
सूरदास ने जिलाधिकारी से बिजली बिल माफ करने की लगायी गुहार
सूरदास ने जिलाधिकारी से बिजली बिल माफ करने की लगायी गुहार फोटो- 17कैप्सन-फरियादियों की सुनवाई करते डीएमप्रतिनिधि, सुपौल जिला पदाधिकारी बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में गुरूवार को समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में जनता दरवार का आयोजन किया गया़ जिसमें 75 आवेदकों ने अपनी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से गुहार लगायी़ डीएम द्वारा इनमें से 11 […]
