संवीक्षा के क्रम में जिप सदस्य का एक नामांकन रद्द

संवीक्षा के क्रम में जिप सदस्य का एक नामांकन रद्द त्रिवेणीगंज . त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर हुए नामांकन के बाद जारी संवीक्षा के दौरान जिला परिषद सदस्य के तीन सीटों पर दाखिल नामांकन पत्र में से क्षेत्र संख्या 19 से नामांकन करने वाले एक प्रत्याशी अरुण कुमार आजाद का नामांकन गलत पाये जाने के […]

संवीक्षा के क्रम में जिप सदस्य का एक नामांकन रद्द त्रिवेणीगंज . त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर हुए नामांकन के बाद जारी संवीक्षा के दौरान जिला परिषद सदस्य के तीन सीटों पर दाखिल नामांकन पत्र में से क्षेत्र संख्या 19 से नामांकन करने वाले एक प्रत्याशी अरुण कुमार आजाद का नामांकन गलत पाये जाने के कारण रद्द कर दिया गया़ अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि श्री आजाद के नामांकन में जाति प्रमाण पत्र गलत पाया गया, जिसकी वजह से उनका नामांकन रद्द किया गया़ वहीं संवीक्षा के क्रम मे जिप सदस्य क्षेत्र संख्या 19 से 13, क्षेत्र संख्या 20 से 22 एवं क्षेत्र संख्या 21 से 05 अभ्यर्थियों का नामांकन वैध पाया गया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >