जिप उम्मीदवारों के नामांकन की संवीक्षा आज

जिप उम्मीदवारों के नामांकन की संवीक्षा आज सुपौल. अनुमंडल कार्यालय परिसर में बीते 31 मार्च से जारी जिला परिषद सदस्यों के नामांकन का कार्य बुधवार को संपन्न हुआ. सदर अनुमंडल क्षेत्र में जिला परिषद सदस्यों की चार सीटें हैं. जिसे लेकर अभ्यर्थियों द्वारा 53 नाजिर रसीद कटाया गया था, जहां जिला परिषद क्षेत्र संख्या छह […]

जिप उम्मीदवारों के नामांकन की संवीक्षा आज सुपौल. अनुमंडल कार्यालय परिसर में बीते 31 मार्च से जारी जिला परिषद सदस्यों के नामांकन का कार्य बुधवार को संपन्न हुआ. सदर अनुमंडल क्षेत्र में जिला परिषद सदस्यों की चार सीटें हैं. जिसे लेकर अभ्यर्थियों द्वारा 53 नाजिर रसीद कटाया गया था, जहां जिला परिषद क्षेत्र संख्या छह से 20, क्षेत्र संख्या सात से नौ, क्षेत्र संख्या आठ से 12 तथा क्षेत्र संख्या नौ से 12 उम्मीदवारों ने नामजदगी का परचा दाखिल कराया है. उक्त सभी क्षेत्रों में क्षेत्र संख्या नौ अति पिछड़ा महिला वर्ग के लिए आरक्षित है. नामांकन कार्य की संवीक्षा सात अप्रैल को होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >