समय पर उचित इलाज करें टीबी से मिलेगी निजात

सुपौल : विश्व टीबी सप्ताह को लेकर सुपौल मानव सेवा संगठन द्वारा डीएफआइटी की मदद से प्रखंड क्षेत्र स्थित विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ इस क्रम में सदर प्रखंड के खरैल पुनर्वास वार्ड नंबर 06 स्थित विद्यालय के बच्चों को टीबी बीमारी के लक्षण एवं उपचार के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी […]

सुपौल : विश्व टीबी सप्ताह को लेकर सुपौल मानव सेवा संगठन द्वारा डीएफआइटी की मदद से प्रखंड क्षेत्र स्थित विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ इस क्रम में सदर प्रखंड के खरैल पुनर्वास वार्ड नंबर 06 स्थित विद्यालय के बच्चों को टीबी बीमारी के लक्षण एवं उपचार के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी़ संस्था के सचिव राम नरेश कौशिकी ने कहा कि वर्तमान समय में यह बीमारी पूरे भारत में खतरनाक रूप धारण करती जा रही है़

स्थिति यह है कि पूरे विश्व में टीबी बीमारी से मरने वाले पांच रोगियों में तीन भारतीय ही होते है़ उन्होंने बताया कि टीबी से प्रत्येक तीन मिनट में एक रोगी की मौत होती है़

सचिव श्री कौशिकी ने बताया कि टीबी एक गंभीर बीमारी है, जिसमें लापरवाही बरतने पर मरीज की मृत्यु भी हो सकती है़ जबकि इसका समय पर इलाज किये जाने से यह रोग पूरी तरह ठीक हो जाता है़ उन्होंने बताया कि बीमारी के प्रथम चरण में रोगी द्वारा अगर सही ढंग से इलाज नहीं कराया जाता और समय पर उचित दवा नहीं ली जाती है
तो आगे चल कर टीबी एमडीआर हो जाता है़ ऐसी हालत में रोगी को 24 से 27 माह तक इसका दवा नियमित रूप से खाना पड़ता है़ बताया कि प्रत्येक सरकारी अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्र में टीबी रोग की नि:शुल्क जांच की जाती है़ साथ ही उचित दवा भी उपलब्ध है़ नियमित रूप से दवा लेने से बीमारी पूर्णत:
ठीक हो जाता है़ कार्यक्रम के क्रम में शिक्षक व छात्र-छात्राओं द्वारा रैली भी निकाली गयी़ रैली के माध्यम से लोगों में टीबी के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया गया़ इस अवसर पर प्रफुल राम, धनश्याम यादव समेत अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >