कार्रवाई. विद्यालय भवन निर्माण में करोड़ों की राशि गबन का है मामला

43 प्रधानाध्यापकों पर प्राथमिकी शौचालय निर्माण की स्थिति भी बदतर गौरतलब हो कि स्वच्छ विद्यालय-स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के 776 विद्यालयों में स्टेट यू डाइस द्वारा शौचालय निर्माण कराये जाने को लेकर एक व दो यूनिट का शौचालय निर्माण कराया जाना था. जिसे लेकर विभाग द्वारा एक यूनिट के शौचालय निर्माण कार्य को […]

43 प्रधानाध्यापकों पर प्राथमिकी

शौचालय निर्माण की स्थिति भी बदतर
गौरतलब हो कि स्वच्छ विद्यालय-स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के 776 विद्यालयों में स्टेट यू डाइस द्वारा शौचालय निर्माण कराये जाने को लेकर एक व दो यूनिट का शौचालय निर्माण कराया जाना था. जिसे लेकर विभाग द्वारा एक यूनिट के शौचालय निर्माण कार्य को लेकर तकरीबन 76 हजार व दो यूनिट के शौचालय निर्माण के लिए एक लाख 42 हजार 470 रुपये विद्यालय प्रधान को उपलब्ध कराया गया. कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक महज 152 विद्यालय प्रधानों द्वारा शौचालय का फोटो सहित समुचित ब्योरा उपलब्ध कराया गया है.
कहते हैं एइ
विद्यालय भवन निर्माण के एइ विनोद कुमार ने बताया कि भवन निर्माण पूर्ण कराये जाने को लेकर संबंधित विद्यालय प्रधानों का काफी समय दिया गया. जहां भवन निर्माण कार्य पूर्ण नहीं कराने वाले 43 प्रधानों पर कार्रवाई की गयी है. श्री कुमार ने बताया कि शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण कर कार्यालय को संबंधित ब्योरा उपलब्ध कराये जाने को लेकर तीन अप्रैल 2016 निर्धारित है. उक्त तिथि तक ब्योरा नहीं देने वाले प्रधानों पर निगरानी जांच विजिलेंस कमेटी द्वारा कार्रवाई की जायेगी. श्री कुमार ने बताया कि जिले में 717 विद्यालय भूमि व भवनहीन थे,
जहां वित्तीय वर्ष 2012 13 तक कुल 302 विद्यालयों के भवन निर्माण का कार्य कराया गया. साथ ही 48 विद्यालयों के भूमि का निबंधन हुआ है. उक्त विद्यालय के भवन निर्माण कार्य को लेकर एडवाइस भेजा जा चुका है. विभाग को डिमांड भेजे जाने के बाद बीते वित्तीय वर्ष से आवंटन प्राप्त नहीं हुआ है.
सबसे खराब स्थिति है सुपौल प्रखंड की
प्रखंड गबन की राशि
सुपौल 4277603
किसनपुर 2482361
सरायगढ 1567623
त्रिवेणीगंज 1858116
पिपरा 1146055
राघोपुर 1318880
प्रतापगंज 1108797
छातापुर 3338696
कुल 1,70,98,131
जिले के 43 विद्यालय प्रधानों ने राशि आवंटन के बावजूद कई वर्षों बीत जाने के बाद भी अब तक भवन निर्माण कार्य पूरा नहीं किया है. इसको लेकर विभाग ने उक्त सभी प्रधानों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. इन सबों पर एक करोड़ 70 लाख 98 हजार 131 रुपये की राशि गबन का आरोप है.
सुपौल : समय के परिवर्तन होने के साथ ही लोगों के सोच में भी बदलाव हुआ, जहां क्षेत्र के विकास को लेकर सरकार द्वारा योजनाओं का क्रियान्वयन कर नये-नये आयाम गढ़े जा रहे हैं. आवश्यकता अनुरूप शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार किये जाने को लेकर अरबों की राशि खर्च की गयी. साथ ही विद्यालयों को चकाचक कराये जाने को लेकर अलग से जिला स्तर पर विद्यालय भवन निर्माण विभाग को भी संचालित किया गया.
जबकि प्रखंड स्तर पर कर्मियों का पदस्थापन कर उन्हें प्रखंडाधीन बनाये जा रहे विद्यालय भवनों के अनुश्रवण का भी जिम्मा सौंपा गया, ताकि वर्ग कक्ष की कमियों से जूझ रही शिक्षा व्यवस्था को समुचित तरीके से दुरुस्त करायी जा सके, लेकिन विद्यालय प्रधान के हठधर्मिता के कारण जिले भर के 43 विद्यालय प्रधानों द्वारा कई वर्षों बीत जाने के बाद भी भवन निर्माण कार्य पूर्ण नहीं कराया गया. इस पर स्थानीय विभाग ने उक्त सभी प्रधानों के उपर प्राथमिकी दर्ज करायी है. मालूम हो कि प्राथमिकी दर्ज कराये गये प्रधानों द्वारा एक करोड़ 70 लाख 98 हजार 131 रुपये की राशि गबन किये जाने का मामला सामने आया है.
कार्रवाई के जद में आने वाले विद्यालय प्रधान
विभागीय कार्रवाई के जद में आने वाले विद्यालय प्रधानों में सदर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय धौरे कटैया के प्रधान राम प्रसाद यादव, प्राथमिक विद्यालय सिमरा टोला मलिकाना के आशा देवी, मध्य विद्यालय बैरो के प्रधान जयंत प्रसाद सिंह, प्राथमिक विद्यालय सुरतीपट्टी हरिजन के प्रधान सतीश ठाकुर, मध्य विद्यालय अमहा चौघारा के प्रधान दिनेश यादव, प्राथमिक विद्यालय अजान दुर्गा स्थान हरदी के प्रधान संतोष राम,
प्राथमिक विद्यालय 72 किलोमीटर स्पर परसौनी के प्रधान मो कुर्वान तथा प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीनियां के प्रधान गुलाब मेहता के नाम शामिल हैं. वहीं सरायगढ़ प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय गौरीपट्टी के प्रधान विनोद कुमार झा तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय सदानंदपुर के मनोज कुमार के उपर गबन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
किसनपुर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय फुलबरिया में भवन निर्माण कार्य को लेकर वर्ष 2004-05 व 2005- 6 में विभाग द्वारा प्रधान को तीन विद्यालय भवन निर्माण की राशि उपलब्ध करायी गयी, जहां भवन निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किये जाने पर प्रधान महेश नारायण चौधरी पर कार्रवाई की गयी है. इसी प्रखंड के उर्दू प्राथमिक विद्यालय ठाढ़ी धत्ता उत्तर के प्रधान मो महीबुल्लाह, उर्दू मध्य विद्यालय मधुरा राजपुर के अब्दुल बाकी,उर्दू मध्य विद्यालय नेमनमा बेलाटेढा के प्रधान सीता राम मंडल, उर्दू कन्या मध्य विद्यालय भोकराही के प्रधान मो नसीम सफदर,
उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेलवा के प्रधान बद्री नारायण साहू, प्राथमिक विद्यालय चिल्हवा के प्रधान राम प्रकाश रमण व मध्य विद्यालय आसनपुर कुपहा के प्रधान रामचंद्र यादव के उपर स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया गया है. इसके साथ ही प्रतापगंज प्रखंड स्थित संचालित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भवानीपुर बालिका के प्रधान विजय भुसकुलिया व प्राथमिक विद्यालय टपरा दहियार टोला तेकूना के प्रधान सुशील गोइत के उपर गबन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है.
त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय गोनहा के प्रधान रवींद्र पासवान, उर्दू मध्य विद्यालय मोहर्रमपुर के प्रधान मो तनवीर आलम, मध्य विद्यालय रजगांव के प्रधान नरेश कुमार यादव, उत्क्रमित मध्य विद्यालय फसिया कोठी के प्रधान पवन कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बघेली उत्तर के प्रधान असर्फी झा द्वारा भवन निर्माण की राशि के गबन किये जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
वहीं पिपरा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय गिदराही के प्रधान टोफी पासी, प्राथमिक विद्यालय फसिया के प्रधान वीरेंद्र पासवान, प्राथमिक विद्यालय मकरोय बालक के प्रधान जय नारायण खिरहर, उर्दू मध्य विद्यालय कौशलीपट्टी बालक के प्रधान अरविंद कुमार, उर्दू प्राथमिक विद्यालय जमुहा के प्रधान मो नुरुल्लाह पर भी गबन के आरोप में कार्रवाई की गयी है. जबकि छातापुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय छातापुर कोरियानी के प्रधान चंद्र शेखर प्रसाद मंडल, प्राथमिक विद्यालय इमामगंज नरहैया के प्रधान मेहनाज खातून,
प्राथमिक विद्यालय डोर्रा के प्रधान रमेश प्रसाद सिंह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय लालगंज तिलाठी के प्रधान बेबी कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय झखाड़खढ़ के प्रधान देवेंद्र प्रसाद यादव व उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरतपुर के प्रधान रामदेव पासवान भी कार्रवाई की गयी है.
वहीं राघोपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय कोरियापट्टी के प्रधान विष्णुदेव मंडल, लखीचंद साहु मध्य विद्यालय हरिराहा के प्रधान चंदेश्वर प्रसाद साह तथा प्राथमिक विद्यालय उर्दू गद्दी के प्रधान संजय कुमार झा पर भवन की राशि के गबन का आरोप है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >