कुनौली : एरिया क्षेत्र संगठन, एसएसबी एवं गृह मंत्रालय के सौजन्य से स्थानीय कन्या मध्य विद्यालय परिसर में अयोजित नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सोमवार को समारोह पूर्वक किया गया़ मौके पर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रतिभागीयों को विभागीय पदाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र एवं खेल सामग्री प्रदान किया गया़
समारोह को संबोधित करते आईबी के केके सिंह ने महिलाओं के लिये चलाये गये इस प्रकार के प्रशिक्षण को लाभकारी बताया़ कहा कि महिलाएं अपना कौशल विकास कर स्वरोजगार स्थापित कर सकती हैं. एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट धीरज पठानियां ने भी इस प्रशिक्षण को काफी महत्वपूर्ण बताया़ कहा कि इससे ना सिर्फ प्रशिक्षनार्थियों की आर्थिक समस्या दूर होगी बल्कि वे आत्म निर्भर भी बन पाएंगी़ एसएसबी के उप समादेष्टा अभिनाश कुमार ने कहा कि दिये गये प्रशिक्षण को जीवन में उतार कर आवश्यकता पड़ने पर इसे जीवन यापन का मार्ग बनाया जा सकता है़
प्रशिक्षित महिलाएं स्वाबलंबी बन कर अपने घर-परिवार की भी सहायता कर सकती है़ एरिया संगठन कर्ता एसएस थापा ने प्रशिक्षण को सरहानीय बताया़ कहा कि विशेष कर ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं एवं महिलाओं को इससे लाभांवित होने का मौका मिलेगा़ उन्होंने प्राप्त प्रशिक्षण को परिवार के हित में उपयोग करने का आह्वान किया़ बताया कि प्रशिक्षक नीलू सिंह द्वारा कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को बिना शुल्क के उपयोगी प्रशिक्षण दिया गया है़
कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि विभागीय अधिकारीयों से वार्ता कर वे क्षेत्र में आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर सकें. ताकि अन्य छात्र- छात्राओं को भी प्रशिक्षण प्राप्त करने का मौका प्राप्त हो सके़ प्रमुख अरविंद गुप्ता ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम को स्वरोजगार की दिशा में लाभकारी बताया़ साथ ही आगे भी इसे जारी रखने की अपील की़ कार्यक्रम के दौरान शिवम आवासीय विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय कुनौली को संस्था द्वारा खेल सामग्री प्रदान किया गया़ मौके पर आरके गोस्वामी, निताई पाल, छात्रा निधि कुमारी, शालू कुमारी, आंचल कुमारी समेत अन्य कर्मी व प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे़
