ससुराल वालों ने जहर देकर की विवाहिता की हत्या

घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हैं. किसनपुर (सुपौल) : कोसी तटबंध के भीतर थाना क्षेत्र के पंचगछिया गांव में ससुराल वालों द्वारा एक 22 वर्षीया विवाहिता की जहर खिला कर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है. इस मामले में मृतका रेखा देवी के पिता सदर थाना क्षेत्र के […]

घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हैं.
किसनपुर (सुपौल) : कोसी तटबंध के भीतर थाना क्षेत्र के पंचगछिया गांव में ससुराल वालों द्वारा एक 22 वर्षीया विवाहिता की जहर खिला कर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है. इस मामले में मृतका रेखा देवी के पिता सदर थाना क्षेत्र के करिहो गांव निवासी वीरेंद्र कुमार यादव द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें मृतका के पति सुभाष यादव समेत सास, ससुल एवं ननदोई को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. प्राप्त आवेदन के आधार पर पुलिस थाना कांड संख्या 59/16 दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है.
घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार बताये जा रहे हैं. पुलिस को दिये आवेदन में मृतका के पिता ने बताया है कि उनकी पुत्री रेखा देवी की शादी वर्ष 2013 में हिंदु रीति रिवाज के साथ दशाय यादव के पुत्र सुभाष यादव के साथ हुई थी.विदाई के समय अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज भी दिया गया.लेकिन कुछ दिनों के बाद ससुराल वालों द्वारा उनकी पुत्री पर दो लाख रुपये एवं एक बाइक मायके से मांग कर लाने के लिए दबाव बनाया जाने लगा.विरोध करने पर उसे विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित किया जाता था और उसके साथ मारपीट की जाती थी.
उन्होंने बताया है कि दामाद सुभाष यादव, सास, ससुर एवं ननदोई द्वारा रेखा की हत्या की गयी है.थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, वहीं शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपूर्द कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >