भगैत महासम्मेलन को लेकर बैठक

सुपौल : पिछड़े एवं शोषित समाज में धर्म और सत्य के प्रचार -प्रसार के लिए एक सामाजिक धार्मिक आंदोलन चलता रहा है. जिसमें भगैत की अहम भूमिका रही है. सामाजिक शुद्धता एवं धर्मनिरपेक्षता के लिए लोकगाथा भगैत वरदान भी साबित हो रही है. इस विरासत को संरक्षित रखने एवं इसे जन सुलभ और लोकप्रिय बनाने […]

सुपौल : पिछड़े एवं शोषित समाज में धर्म और सत्य के प्रचार -प्रसार के लिए एक सामाजिक धार्मिक आंदोलन चलता रहा है. जिसमें भगैत की अहम भूमिका रही है. सामाजिक शुद्धता एवं धर्मनिरपेक्षता के लिए लोकगाथा भगैत वरदान भी साबित हो रही है. इस विरासत को संरक्षित रखने एवं इसे जन सुलभ और लोकप्रिय बनाने के उदेश्य से आगामी 17 – 19 अप्रैल 2016 को कोसी प्रमंडलीय भगैत महा सम्मेलन सह विष्णु यज्ञ किया जा रहा हैं. उक्त बातें लोहिया यूथ ब्रिगेड के प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार ने सुपौल प्रखंड अन्तर्गत चौघारा में आयोजित समीक्षा बैठक में कही.

डॉ कुमार ने कहा कि इस महा सम्मेलन के अवसर पर लोकगाथा भगैत और हमारी संस्कृति नामक पुस्तक का प्रकाशन किया जाना है. बताया कि यह पुस्तक भगैत पर आधारित राज्य और देश की पहली पुस्तक है. इस पुस्तक में बाबा धर्मराज, संत करुखिरहरि ,बाबा बेनी,खेदन महाराज, ज्योति पंजियार, हनुमान जी, हरिया डोम,
राजा हरिश्चंद्र, बालक रोहित आदि के जीवनी सहित लोकगाथा भगैत का विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया है. डॉ कुमार ने बताया कि सम्मेलन में बारह सौ चार भगैत मंडली को हिस्सा लेंगे. यज्ञ स्थल पर प्रतिमाओं के निर्माण का कार्य चल रहा हैं. बताया कि इस मौके पर हजारों की संख्या में भक्तगण उपस्थित होंगे. जिसे लेकर तीस हजार लोगो की भोजन सहित अन्य समुचित व्यवस्था की गयी हैं. कलश यात्रा में 351 बालिकाओं के साथ साथ 50 घोड़ा, दो हाथी,
सैंकड़ों धर्मराज भक्त शामिल रहेंगे. सम्मेलन में कोसी के तमाम विधायक, विधान पार्षद को आमंत्रित किया गया है. बताया कि सम्मेलन का उदघाटन के लिए राजद सुप्रीम लालू प्रसाद यादव, भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव और बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री प्रो. चंद्रशेखर यादव को आमंत्रित किया गया है. बैठक में अच्छेलाल यादव, जयनारायण यादव, रामखेलावन यादव, भुवनेश्वर यादव, परमेश्वरी यादव,शम्भू यादव, नरेश राम,
कृष्ण कुमार, सुभाष यादव, बाबूजी यादव, शिवचंद्र यादव, विद्यानन्द शर्मा, छोटे लाल शर्मा, भगवानदत्त यादव, श्यामकिशोर यादव, भूपेंद्र यादव, सुफल यादव, सुधीर यादव, धर्मेन्द्र कुमार, उमेश मेहता, विद्यानन्द शर्मा, दशरथ शर्मा,ब्राह्मी यादव, सुरेश मेहता, योगेन्द्र यादव, रामू यादव, गजेन्द्र यादव, अनिरुद्ध शर्मा , अर्जुन यादव, उत्तमलाल यादव, उपेन्द्र यादव, शत्रुघ्न शर्मा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >