ताला तोड़ कर दुकान में चोरी

ताला तोड़ कर दुकान में चोरी प्रतिनिधि, सुपौल शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है.गुरुवार की रात एक बार फिर बेखौफ चोरों ने पानी टंकी के समीप एक पान सह जेनरल स्टोर का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया.बताया जाता है कि दुकानदार नूनू झा अपने […]

ताला तोड़ कर दुकान में चोरी प्रतिनिधि, सुपौल शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है.गुरुवार की रात एक बार फिर बेखौफ चोरों ने पानी टंकी के समीप एक पान सह जेनरल स्टोर का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया.बताया जाता है कि दुकानदार नूनू झा अपने किसी रिश्तेदार के यहां आयोजित एक समारोह में भाग लेने गये हुए हैं.गुरुवार की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ कर गल्ला में रखा करीब तीन हजार रुपये समेत अन्य समान चुरा लिया.दुकानदार के परिजनों ने बताया कि मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >