चत्रि नहीं चरत्रि की होती है पूजा: स्वामी चतुरानंद

चित्र नहीं चरित्र की होती है पूजा: स्वामी चतुरानंद फोटो- 18,19कैप्सन – संबोधित करते स्वामी व उपस्थित श्रद्धालुसरायगढ़ प्रखंड के भपटियाही पंचायत स्थित कल्याणपुर गांव में दो दिवसीय जिला संतमत सत्संग का 24वां वार्षिक अधिवेशन का आयोजन गुरुवार को किया गया. पूर्वी कोसी तटबंध के कछार पर बसे इस गांव में आयोजित संतमत का शुभारंभ […]

चित्र नहीं चरित्र की होती है पूजा: स्वामी चतुरानंद फोटो- 18,19कैप्सन – संबोधित करते स्वामी व उपस्थित श्रद्धालुसरायगढ़ प्रखंड के भपटियाही पंचायत स्थित कल्याणपुर गांव में दो दिवसीय जिला संतमत सत्संग का 24वां वार्षिक अधिवेशन का आयोजन गुरुवार को किया गया. पूर्वी कोसी तटबंध के कछार पर बसे इस गांव में आयोजित संतमत का शुभारंभ प्रधान आचार्य चतुरानंद जी महाराज, स्वामी बेदानंद जी महाराज व स्वामी योगानंद जी महाराज जी ने संयुक्त रूप से ध्यान व स्तुति के साथ किया. अधिवेशन को संबोधित करते हुए स्वामी चतुरानंद जी ने कहा कि जीवों को मनुष्य योनि भाग्य वश ही प्राप्त होता है. बताया कि जीवन में परमात्मा से प्रेम करना ही सबसे बड़ा सुख है. उन्होंने बताया कि मनुष्यों के लिए इस प्रकार का सूक्ष्म मार्ग ज्योति मार्ग है. जब तक प्राणी अपने अंदर गहनता के साथ नहीं झांकेंगे तब तक अध्यात्म का ज्ञान नहीं हो सकता. सदियों से परंपरा चली आ रही है कि चित्र नहीं चरित्र की पूजा होती है. ईश्वर की भक्ति ही मानव का कल्याण कर सकती है. बताया कि जीवों को ज्ञान पाने के लिए कई कठिनाई का सामना करना पड़ता है. सच्ची निष्ठा के साथ प्राणी संकल्प लेंगे. तभी उनके जीवन का मार्ग उज्ज्वल होगा और मानव का जीवन सफलीभूत होगा. स्वामी जी ने बताया कि प्राणियों को अपने जीवन में कई आयामों से गुजरना पड़ता है. जो प्राणी कर्तव्य निष्ठ होकर अपना कर्म करते हैं उन्हें ही मोक्ष प्राप्त होता है. संतमत सम्मेलन में स्वामी बेदानंद जी महाराज व स्वामी योगानंद जी महाराज ने मनुष्यों को प्राकृतिक जीवन और सही मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित किया. अधिवेशन में उपस्थित स्थानीय विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, विजय कुमार यादव, प्रो सूर्य नारायण मेहता, नीलम देवी, रघुवंश प्रसाद यादव, छोटे लाल मेहता, वीणा मेहता, सूर्य नारायण मेहता, राम प्रसाद अड़गरिया, उपेंद्र प्रसाद यादव, राम नंदन यादव, विजय कुमार विमल, शिव कुमार साह ने स्वामी जी को फूलों की माला पहना कर उनका स्वागत किया. इसमौके पर हजारों की संख्या में भक्त उपस्थित थे. अधिवेशन को लेकर बेहतर व्यवस्था 24वां संतमत सम्मेलन को लेकर व्यवस्थापक द्वारा बेहतर व्यवस्था की गयी है. अधिवेशन को लेकर कल्याणपुर गांव में भव्य पंडाल सहित जगह-जगह तोरण द्वार बनाया गया है. वहीं एनएच 57 तक बेहतर रोशनी की व्यवस्था की गयी है. दर्जनों जिले से भाग लेने आये मतावलंबियों के ठहराव व खाना व नाश्ता का इंतजाम किया गया है. आयोजन स्थल पर पेयजल, शौचालय सहित वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था है, ताकि दूर दराज से आये मतावलंबियों को कठिनाई का सामना न करना पड़े. सम्मेलन में हजारों की संख्या में आये लोगों को परेशानी न हो. इसे लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >