शीघ्र जमा करें डाटाबेस

शीघ्र जमा करें डाटाबेसडाटाबेस में शामिल किसानों से ही होगी धान की खरीदपैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक में डीसीओ ने की धान अधिप्राप्ति की तैयारियों की समीक्षा फोटो-14 कैप्सन- बैठक में उपस्थित डीसीओ व अन्यछातापुर व्यापार मंडल सह पैक्स अध्यक्ष गौरी शंकर भगत के मुख्यालय स्थित आवास पर बुधवार को जिला सहकारिता पदाधिकारी जैनूल आबदीन […]

शीघ्र जमा करें डाटाबेसडाटाबेस में शामिल किसानों से ही होगी धान की खरीदपैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक में डीसीओ ने की धान अधिप्राप्ति की तैयारियों की समीक्षा फोटो-14 कैप्सन- बैठक में उपस्थित डीसीओ व अन्यछातापुर व्यापार मंडल सह पैक्स अध्यक्ष गौरी शंकर भगत के मुख्यालय स्थित आवास पर बुधवार को जिला सहकारिता पदाधिकारी जैनूल आबदीन अंसारी की अध्यक्षता में पैक्स अध्यक्षों की बैठक हुई. इसमें धान अधिप्राप्ति की तैयारियों की समीक्षा के बाद आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. बैठक में डीएसओ ने डाटा बेस की महत्ता को समझाते हुए निर्धारित तिथि तक डाटा बेस जमा नहीं करने वाले पैक्स अध्यक्षों को शीघ्र इसे जमा करने की हिदायत दी. कहा कि डाटा बेस में शामिल किसानों से ही धान खरीदा जाना है. इस लिए वैसे किसानों के नाम ससमय आॅन लाइन किया जाना जरूरी है. डाटा बेस में किसानों के नाम के अलावे पहचान के लिए मतदाता पहचान पत्र राशन कार्ड तथा आधार कार्ड नंबर लिखा जाना आवश्यक है. फॉर्मेट तैयार होने के बाद स्थानीय मुखिया-सरपंच के अलावे गत चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे पैक्स अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के हस्ताक्षर को भी अनिवार्य बताया. कहा कि डाटा बेस सीडी की हार्ड कॉपी जमा करनी है. उन्होंने कहा कि सभी पहचान नहीं रहने कि स्थिति में कम से कम एक पहचान निश्चित रूप से रहना चाहिए. यह भी कहा कि धान बेचने के लिए इच्छुक किसानों के लिए पैक्स प्रबंध समिति की बैठक में प्रस्ताव तैयार कर लें, ताकि अनुमोदन के बाद वैसे किसानों के नाम भी ऑन लाइन किया जा सके. डीसीओ ने कहा कि गत वर्ष धान अधिप्राप्ति में एसएफसी कि लचर भूमिका की डीएम द्वारा समीक्षा की गयी है. पैक्स अध्यक्षों के सवाल पर उन्होंने कहा कि जरूरत वाले पैक्सों के सीसी का लिमिट बढाया जायेगा. हालांकि सीसी के लिए अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है. बैठक में सहकारिता पदाधिकारी आबिद हुसैन, पैक्स अध्यक्ष सदानंद चौधरी, शिवशंकर पांडेय, इंद्रानंद पाठक, महानंद यादव, चंद्रदेव पासवान, रंजीत कुमार रमण, ललन यादव, दयानंद चौपाल, गुलाब चंद साह, रत्नेश कुमार, सचेन यादव, विंदेश्वरी सिंह, सहदेव मेहता आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >