कार्यशाला में दत्तक पुत्र के प्रावधानों पर चर्चा

कार्यशाला में दत्तक पुत्र के प्रावधानों पर चर्चा फोटो – 8,9कैप्सन – कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारी व उपस्थित जन प्रतिनिधि व अन्यप्रतिनिधि, त्रिचेणीगंजअनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा दत्तक ग्रहण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में […]

कार्यशाला में दत्तक पुत्र के प्रावधानों पर चर्चा फोटो – 8,9कैप्सन – कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारी व उपस्थित जन प्रतिनिधि व अन्यप्रतिनिधि, त्रिचेणीगंजअनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा दत्तक ग्रहण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में जिला बाल संरक्षण के सहायक निदेशक दिलीप कामत ने बाल संरक्षण गृह में लालन पालन हो रहे अनाथ व बेसहारा बच्चों को गोद लेने के प्रावधान के अनुरूप विस्तार पूर्वक चर्चा किया. श्री कामत ने अनाथ व बेसहारा बच्चों को गोद लेने की दिशा पर इच्छुक दंपतियों को बताया कि ऐसे दंपति जिनका वैवाहिक जीवन का कम से कम दो वर्ष का समय बीत चुका हो. वे सभी वैधानिक प्रक्रिया के उपरांत बच्चों को गोद ले सकते हैं. श्री कामत ने चार से 18 वर्ष के बच्चों को दत्तक बनाने को लेकर भी विस्तार से बताया. साथ ही श्री कामत ने बताया कि गोद लेने वाले दंपतियों की मानसिक व शारीरिक स्थित अच्छी होनी चाहिए तथा वे संक्रामक व गंभीर रोग से पीड़ित ना हो. कार्यशाला में उन्होंने यह भी बताया कि अविवाहित पुरुषों के लिए बालिका को दत्तक बनाने का प्रावधान नहीं है. उन्होंने लिव इन रिलेशनशीप की पात्रता को एक सिरे से खारिज किया. बताया कि दत्तक ग्रहण एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके माध्यम से जैविक माता पिता से स्थायी रूप से अलग हो चुके बच्चे सभी अधिकारों, विशेष लाभ और दायित्व के साथ जीवन जीता है. वहीं दत्तक ग्रहण करने वाले माता पिता के रूप में संदर्भित नये अविभावकों के पास रह कर वैधिक संतान बन जाता है. इस मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी रंजन सिंह, बीडीओ नीरज कुमार रंजन, बीडीओ छातापुर परवेज आलम, सीओ वीरेंद्र कुमार झा, सीओ छातापुर प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, सीडीपीओ कुमारी अरुणा, सीडीपीओ छातापुर मीना कुमारी, एल एस कोमा कुमारी, संगीता सिंहा, जीपीएस अरविंद कुमार, मुखिया उमेश प्रसाद यादव, पिंकी देवी, मुकेश रजक, राजदेव सरदार, मो सिद्दीकी,मो हबीब, मो मजीद, हसरत खानम, वीरेंद्र, पंसस दीप नारायण प्रसाद, अयूब मार्शल, प्रमुख पार्वती देवी, उप प्रमुख नीलांबर कुमार निराला, अरविंद कुमार, ललिता देवी, छोटे लाल यादव सहित अनुमंडल क्षेत्र के स्थानीय जन प्रतिनिधि व संकुल समन्वयक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >