नगर पंचायत के विरोध में दुकानदारों ने किया प्रदर्शन फोटो – 20कैप्सन- प्रदर्शन करते दुकानदारनिर्मली मुख्यालय स्थित हटिया चौक पर नगर पंचायत मार्केट कांप्लेक्स का निर्माण करा रहा है. इसके विरोध में स्थानीय दुकानदारों ने हंगामा किया. इसके साथ ही नगर पंचायत विरोधी नारेबाजी की. आक्रोशित दुकानदारों का कहना था कि नगर पंचायत मनमाने तरीके से कांप्लेक्स का निर्माण कर हम गरीब दुकानदारों की दुकान बंद करवाना चाहता है. ऐसे में हमारे सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न होगी. दुकानदारों ने बताया कि निर्मली नगर पंचायत का एक ही उद्देश्य रहा है. गरीबी नहीं मिटाओ, गरीबों को हटाओ. नगर पंचायत विरोधी नारे लगाते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंच कर दुकानदारों ने प्रदर्शन किया व भूमि उप समाहर्ता सह प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी सुधांषु शेखर को आवेदन सौंपते हुए न्याय की गुहार लगायी. दुकानदारों ने दिये आवेदन में बताया है कि नगर पंचायत क्षेत्र के हटिया चौक पर वर्षों से राजस्व हाट लगाया जाता रहा था. जहां हमलोग दुकान चला कर परिवार चलाते हैं. बताया कि दुकान लगाने के एवज में हम नगर पंचायत को चुंगी भी देते हैं, लेकिन नगर पंचायत ने तानाशाही रवैया अख्तियार कर 09.11.2015 को आम सूचना जारी करते हुए उक्त स्थल पर मार्केट कांप्लेक्स बनवाने की सूचना दी है. इसके साथ ही प्रत्येक दुकानदार को तीन लाख रुपये अग्रिम देने के साथ 16 रुपए प्रति वर्ग फीट किराया देना तय किया गया है. बताया कि इसका उपयोग सिर्फ अमीर व पूंजीपति लोग ही कर पायेंगे. नगर पंचायत के इस रवैये से गरीब दुकानदार को विस्थापित होना पड़ेगा. इस संबंध में भूमि उप समाहर्ता सह प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी सुधांषु शेखर ने कहा कि आवेदन के आलोक में नगर पंचायत से इस संबंध में जानकारी ली जा रही है. जांचोपरांत स्थिति के अनुसार कार्रवाई की जायेगी.
नगर पंचायत के विरोध में दुकानदारों ने किया प्रदर्शन
नगर पंचायत के विरोध में दुकानदारों ने किया प्रदर्शन फोटो – 20कैप्सन- प्रदर्शन करते दुकानदारनिर्मली मुख्यालय स्थित हटिया चौक पर नगर पंचायत मार्केट कांप्लेक्स का निर्माण करा रहा है. इसके विरोध में स्थानीय दुकानदारों ने हंगामा किया. इसके साथ ही नगर पंचायत विरोधी नारेबाजी की. आक्रोशित दुकानदारों का कहना था कि नगर पंचायत मनमाने तरीके […]
