गैस एजेंसी की मनमानी की डीएम से शिकायत

गैस एजेंसी की मनमानी की डीएम से शिकायत प्रतिनिधि सुपौल शिव शक्ति गैस एजेंसी की मनमानी के विरोध में स्थानीय उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर इसकी शिकायत की है. दिये गये आवेदन में उपभोक्ताओं ने कहा है कि गैस सिलिंडर के इंतजार में सुबह से शाम तक उपभोक्ताओं को बैठना पड़ता है. इसके बावजूद […]

गैस एजेंसी की मनमानी की डीएम से शिकायत प्रतिनिधि सुपौल शिव शक्ति गैस एजेंसी की मनमानी के विरोध में स्थानीय उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर इसकी शिकायत की है. दिये गये आवेदन में उपभोक्ताओं ने कहा है कि गैस सिलिंडर के इंतजार में सुबह से शाम तक उपभोक्ताओं को बैठना पड़ता है. इसके बावजूद एजेंसी द्वारा गैस का वितरण नहीं किया जाता है. उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी पर आरोप लगाया कि गैस कब आयेगा, इसकी जानकारी न ही एजेंसी के पास होती है, और न ही इसकी सूचना की व्यवस्था की गयी है. गैस उपभोक्ता रोशन कुमार एवं मो तौहीद आलम ने अन्य उपभोक्ताओं द्वारा हस्ताक्षरित आवेदन जिलाधिकारी को दिया है. आवेदन पर रोहित कुमार, राहुल कुमार, मदन कुमार भारती, त्रिभुवन, विक्रम कुमार, सुनीता देवी, राधा देवी, सोनिया देवी, रानी लाल, पप्पू यादव आदि के हस्ताक्षर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >