Supaul News: सुपौल में 600 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्यवाही

Supaul News: सुपौल में प्रतापगंज पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कार से 600 बोतल नेपाली शराब बरामद किया. इसके साथ दो तस्करों की भी गिरफ्तारी हुई है.

Supaul News: सुपौल में प्रतापगंज पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कार से 600 बोतल नेपाली शराब बरामद किया. इसके साथ दो तस्करों की भी गिरफ्तारी हुई है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार झा ने बताया कि शनिवार की सुबह पुअनि नीरज कुमार को सूचना मिली कि सफेद रंग की कार नंबर एचआर 70 सी 3630 से शराब की बड़ी खेप थाना क्षेत्र के सुखानगर की ओर जायेगी.

पुलिस को देख भागने का किया प्रयास

सूचना मिलते ही प्रतापगंज-सुखानगर मार्ग पर पुलिस वाहन चेकिंग करने लगी. कुछ समय बाद सामने से एक कार आते दिखाई दी. लेकिन तस्कर भी सामने पुलिस चेकिंग देख कर कार मोड़ कर भागने का प्रयास किया. जिसे पुलिस ने अपने वाहन से खदेड़ कर पकड़ लिया. पुलिस ने जब कार की जांच की तो चार प्लास्टिक के बोरे में रखे 600 बोतल नेपाली दिलवाले शराब बरामद की.

यह भी पढ़ें: Train News: दरभंगा सिकंदराबाद एक्सप्रेस समेत 6 ट्रेनों के समय में परिवर्तन, 6 की परिचालन तिथि में विस्तार, पढ़ें पूरी खबर

पुलिस ने दोनों तस्करों को किया गिरफ्तार

पकड़े गये तस्करों की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कुमियाही वार्ड नंबर 09 निवासी मनीष कुमार और अजय कुमार यादव के रूप में की गयी. पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनों तस्कर व कार सहित बरामद शराब को थाना लाया. जहां से आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों तस्करों को जेल भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri: बिहार में पशुपालन विभाग में नौकरी का मौका, क्या है योग्यता और बहाली की पूरी प्रक्रिया, पढ़ें पूरी खबर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >