20 को होगा पैक्स चुनाव

सरायगढ़. अंतिम चरण के पैक्स मतदान की तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रखंड क्षेत्र के बनैनिया तथा भपटियाही पैक्स में मतदान 20 मार्च को होगा. मतगणना 21 मार्च को सामुदायिक भवन में होगी. निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सरायगढ़ पैक्स में अध्यक्ष पद सहित प्रबंध समिति के सभी पद पर […]

सरायगढ़. अंतिम चरण के पैक्स मतदान की तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रखंड क्षेत्र के बनैनिया तथा भपटियाही पैक्स में मतदान 20 मार्च को होगा. मतगणना 21 मार्च को सामुदायिक भवन में होगी. निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सरायगढ़ पैक्स में अध्यक्ष पद सहित प्रबंध समिति के सभी पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है. बनैनिया पैक्स में कुल 1971 तथा भपटियाही पैक्स में 1906 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे. भपटियाही पैक्स तथा बनैनिया पैक्स में सिर्फ अध्यक्ष पद का चुनाव कराया जायेगा. इसमें दोनों पैक्सों में अध्यक्ष पद से चार -चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >