24 से लोहिया विचार मंच का अनशन

सुपौल. युवा राजद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष स्व रवींद्र कुमार रमण के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने और हत्या में शामिल सफेद पोशों के नाम का खुलासा नहीं होने के विरोध में लोहिया विचार मंच अनशन करेगा. मंच के प्रमंडलीय युवा अध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने कहा है कि 24 अप्रैल से जिला समाहरणालय के […]

सुपौल. युवा राजद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष स्व रवींद्र कुमार रमण के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने और हत्या में शामिल सफेद पोशों के नाम का खुलासा नहीं होने के विरोध में लोहिया विचार मंच अनशन करेगा. मंच के प्रमंडलीय युवा अध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने कहा है कि 24 अप्रैल से जिला समाहरणालय के समक्ष अनशन आरंभ किया जायेगा. तत्कालीन एसपी ने साजिशकर्ता और सफेद पोशों के नाम का खुलासा करने का आश्वासन दिया था. पर, जिला पुलिस ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है. अनशन में मंच के अलावा राजद के युवा साथी भी हिस्सा लेंगे. 15 मार्च को मंच द्वारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को भी रवींद्र हत्याकांड से जुड़े तथ्यों से संबंधित ज्ञापन को सौंपा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >