सरायगढ़. साक्षर भारत मिशन कार्यक्रम के तहत रविवार को प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय बुनियादी साक्षरता महा परीक्षा का आयोजन किया गया. परीक्षा शांति पूर्ण माहौल में हुई. प्रखंड के मध्य विद्यालय चांदपीपर, मध्य विद्यालय भपटियाही परीक्षा केंद्र का एनआइओएस के पर्यवेक्षक प्रो डॉ उज्वल कुमार वर्मा, डीपीओ साक्षरता दिनेश्वर यादव एवं जिला मुख्य कार्यक्रम समन्वयक उपेंद्र प्रसाद यादव ने जायजा लिया.छातापुर प्रतिनिधि अनुसार, बुनियादी साक्षरता महापरीक्षा को लेकर प्रखंड क्षेत्र के 27 केंद्रों पर रविवार को महापरीक्षा हुई. महापरीक्षा की निगरानी बीइओ की अनुपस्थिति में कार्यक्रम समन्वयक उमेश कुमार उजाला, केआरपी पूनम पाठक, लेखापाल मनोज कुमार मुखिया सहित संकुलों के समन्वयक कर रहे थे. कुछ केंद्रों पर परीक्षा के नाम पर खानापूर्ति की गयी, जिसमें मध्य विद्यालय जीवछपुर केंद्र की स्थिति सबसे दयनीय रही. केंद्र से प्रधानाध्यापक सहित सभी सहायक शिक्षक गायब थे.
साक्षरता महा परीक्षा हुई
सरायगढ़. साक्षर भारत मिशन कार्यक्रम के तहत रविवार को प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय बुनियादी साक्षरता महा परीक्षा का आयोजन किया गया. परीक्षा शांति पूर्ण माहौल में हुई. प्रखंड के मध्य विद्यालय चांदपीपर, मध्य विद्यालय भपटियाही परीक्षा केंद्र का एनआइओएस के पर्यवेक्षक प्रो डॉ उज्वल कुमार वर्मा, डीपीओ साक्षरता दिनेश्वर यादव एवं जिला मुख्य कार्यक्रम समन्वयक […]
