फोटो -6कैप्सन- कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलती सांसद रंजीत रंजन प्रतिनिधि, सुपौल ‘फाग खेलै होरी, चैत खेलै बलजोड़ी’ कुछ इसी अंदाज में रविवार को कांग्रेस कार्यालय में होली मिलन समारोह किया गया. समारोह में सांसद रंजीत रंजन एवं कांग्रेस युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने जम कर गुलाल उड़ाये. मौके पर लोक कलाकारों द्वारा होल्फाग व जोगिरा की प्रस्तुति दी. हालांकि फागुन के बदले चैत में होली मिलन समारोह करना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा. सांसद श्रीमती रंजन ने कहा कि कुछ विलंब से ही सही केवल कांग्रेस पार्टी ने ही होली मिलन समारोह किया गया है. इसका उद्देश्य यह है कि हम आपस में एकजुट हों और क्षेत्र के विकास में कदम से कदम मिला कर साथ चलें. जिस प्रकार ईद में ईद मिलन समारोह किया जाता है, उसी प्रकार होली मिलन समारोह किया जाना चाहिए, ताकि सभी जाति व समुदाय के लोगों के बीच भाईचारा कायम हो और क्षेत्र विकास के पथ पर अग्रसर हो. उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि आपका आशीर्वाद यदि इसी प्रकार मिलता रहा तो क्षेत्र के विकास हेतु हमेशा संघर्ष करती रहूंगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासित रह कर लोगों के सुख-दुख में शरीक होने की अपील की.इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो विमल कुमार यादव, जितेंद्र कुमार झा, सूर्य नारायण यादव, नंद कुमार चौधरी, पप्पू जैन, श्याम यादव, उपेंद्र राम, महेंद्र साहु, लक्ष्मण झा, पीतांबर पाठक, शफीउल होदा, संतोष यादव, देव नारायण यादव उर्फ देवीलाल, विद्या देवी, रंजीत यादव, राजेश सिंह, उपेंद्र यादव, गुंजन देवी, रमेश प्रसाद यादव, प्रदीप पंकज आदि उपस्थित थे.
कांग्रेस कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन
फोटो -6कैप्सन- कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलती सांसद रंजीत रंजन प्रतिनिधि, सुपौल ‘फाग खेलै होरी, चैत खेलै बलजोड़ी’ कुछ इसी अंदाज में रविवार को कांग्रेस कार्यालय में होली मिलन समारोह किया गया. समारोह में सांसद रंजीत रंजन एवं कांग्रेस युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने जम कर गुलाल उड़ाये. मौके पर लोक कलाकारों द्वारा होल्फाग व […]
