दवा एजेंसी कर्मी से बाइक लूटी

प्रतापगंज. शाम एनएच-57 पर शुक्रवार की देर शाम प्रतापगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दुअनिया एवं छुरछुरिया के बीच बाइक से सिमराही की ओर जा रहे धन कुबेर मेडिकल एजेंसी सिमराही के सेल्समैन से तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर बाइक सहित सात हजार रुपये एवं मोबाइल छीन लिया. इस बाबत प्रतापगंज थाने में दिये आवेदन […]

प्रतापगंज. शाम एनएच-57 पर शुक्रवार की देर शाम प्रतापगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दुअनिया एवं छुरछुरिया के बीच बाइक से सिमराही की ओर जा रहे धन कुबेर मेडिकल एजेंसी सिमराही के सेल्समैन से तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर बाइक सहित सात हजार रुपये एवं मोबाइल छीन लिया. इस बाबत प्रतापगंज थाने में दिये आवेदन में सेल्समैन प्रवीण कुमार दास ने बताया कि एजेंसी के मालिक बिंदी गुप्ता के बाइक से फारबिसगंज से सिमराही जा रहा था. इसी बीच दुअनिया से आगे तीन अपराधियों ने बाइक ओवरटेक कर रोका और हथियार का भय दिखा कर लूटपाट की. पुलिस मामला दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >